कांग्रेसी नेताओं को अपने कदम से चौंकाने वाले बीजेपी सासंद...बर्थडे पर ठेठ देसी अंदाज में पहुंचे नामांकन करने 

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 03, 2023, 10:20 PM ISTUpdated : Nov 03, 2023, 10:22 PM IST
कांग्रेसी नेताओं को अपने कदम से चौंकाने वाले बीजेपी सासंद...बर्थडे पर ठेठ देसी अंदाज में पहुंचे नामांकन करने 

सार

राजस्थान में कांग्रेसी नेताओं के पीछे ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की टीम लगाने वाले भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को पर्चा भरा। सवाई माधोपुर में उन्होंने ठेठ देहाती अंदाज में नामांकन दाखिल करने आए। भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को ड्रोन कैमरे लगाने पड़े।

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेसी नेताओं के पीछे ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की टीम लगाने वाले भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को पर्चा भरा। सवाई माधोपुर में ठेठ देहाती अंदाज में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को ड्रोन कैमरे लगाने पड़े। थोड़ी ही देर बाद कांग्रेस उम्मीदवार दानिश अबरार ने भी पर्चा दाखिल किया। हालांकि दोनों नेताओं का आमना सामना नहीं हुआ। दोनों ही नेता एक दूसरे पर आरोप लगा चुके हैं।

बर्थडे के दिन नामांकन करने पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा

शुक्रवार का दिन सांसद किरोड़ी लाल मीणा के लिए खास था, क्योंकि आज के ही दिन उनका बर्थडे है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपील भी की थी कि उनके जन्मदिन पर नामांकन रैली में शामिल होकर लोग उन्हें तोहफा दे सकते हैं। इस अपील का असर भी दिखा। हजारों की संख्या में समर्थक नामांकन में शामिल हुए। पुलिस ड्रोन कैमरे से मौके पर नजर रख रही थी। हालांकि सब कुछ सही सलामत निपट गया। 

कांग्रेस नेताओं के पीछे ईडी लगाने वाले नेता हैं मीणा

किरोड़ी लाल मी​णा ने कई कांग्रेसी नेताओं के पीछे ईडी को लगा दिया है। इसलिए कांग्रेस के नेताओं को वह फूटी आंख भी नहीं भाते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान में चाहे पेपर लीक का मामला हो या जल जीवन मिशन घोटाले का। मीणा ने ही घोटाले से जुड़े कागजात ईडी को दिए। उसके बाद विधायक ओम प्रकाश हुडला, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, जलदाय मंत्री महेश जोशी के यहां भी ईडी ने छापे मारे। नेताओं के अलावा ईडी के निशाने पर कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी हैं। 

ये भी पढें-Rajasthan Election 2023: ससुर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए, बहू को मिला बड़ा तोहफा... 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश