पहली बार एक ही दिन में सामने आए 8,000 से अधिक मामले, दो लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

Published : May 31, 2020, 02:18 PM IST
पहली बार एक ही दिन में सामने आए 8,000 से अधिक मामले, दो लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

सार

देश में अभी तक महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश कोरोना के मामले में चुनौती बने हुए हैं। इन राज्यों में देश के सबसे ज्यादा मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पहली बार एक दिन में 8,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 182,143 हो गई हैं और देश में 5,164 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं पहली बार देश में 8 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जिसके देश में संक्रमितों की संख्या दो हजार के करीब पहुंचने वाली है। देश में पहली बार एक ही दिन में 8380 मामले सामने आए हैं इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 182143 हो गई है। वहीं देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,164 पहुंच गई है।

देश में अभी तक महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश कोरोना के मामले में चुनौती बने हुए हैं। इन राज्यों में देश के सबसे ज्यादा मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पहली बार एक दिन में 8,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 182,143 हो गई हैं और देश में 5,164 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। रविवार तक देश में 8,380 ताजा मामले दर्ज किए हैं। जो शनिवार के 7,964 हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 193 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

मंत्रालय के मुताबिक  देश में 86,983 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद देस में रिकवरी दर बढ़कर 47.75फीसदी हो गई है।  देश में महारास्ट्र सबसे प्रभावित राज्य है और राज्य में संक्रमितों की संख्या 65,168 तक पहुंच गई है जबकि 2,197 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं तमिलनाडु में 21,184 मामले सामने आए हैं। वहीं 160 मौतें संक्रमण से हुी है। राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया।

तमिलनाडु के बाद दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 18,549 तक पहुंच गई है। जबकि 416 मौत हुई है। इससे साथ ही गुजरात में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है और राज्य में संक्रमितों की संख्या 16,343 के स्तर पर है। जबकि 1,007 से अधिक लोगों की मौतें कोरोना संक्रमण से हुई हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल
Pure Vivah Lagan Utsav 2026: SRK ग्रुप की पहल, 75 बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न