एक ही दिन में बड़े चार हजार से ज्यादा मामले, 67 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Published : May 11, 2020, 01:34 PM IST
एक ही दिन में बड़े चार हजार से ज्यादा मामले, 67 पहुंची संक्रमितों की संख्या

सार

कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही देश में लॉकडाउन-3 17 मई को खत्म हो जाएगा और आगे की रणनीती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए बैठक बुलाई है और इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। इस बैठक में लॉकडाउन के साथ ही अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के कदमों पर भी चर्चा होगी।  

नई दिल्ली। देश में एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के चार हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 4,213 मामले दर्ज किए हैं। नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 67,000 पहुंच गई है।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही देश में लॉकडाउन-3 17 मई को खत्म हो जाएगा और आगे की रणनीती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए बैठक बुलाई है और इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। इस बैठक में लॉकडाउन के साथ ही अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के कदमों पर भी चर्चा होगी।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत ने पिछले 24 घंटे में कोरोना के  4,213 नए मामले सामने आए हैं और इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67,152 पहुंच गई है जबकि देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,206 हो गई।

वहीं देश में सक्रिय मामलों की  संख्या 44,029 तक पहुंच गई है। जबकि 20,916 लोग ठीक हो गए हैं और अस्पताल से डिस्चार्य हो गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक देश में 31.15 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं रविवार सुबह से अब तक कुल 97 मौतें हो चुकी हैं।  इसमें 53 मौतें महाराष्ट्र में, गुजरात में 21, पश्चिम बंगाल 14 में, तमिलनाडु में तीन, और एक-एक आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान में हैं। वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 832 लोगों की मौत हुई है जबकि गुजरात में 493, मध्य प्रदेश में 215, पश्चिम बंगाल में 185, राजस्थान में 107, उत्तर प्रदेश में 74, दिल्ली में 73, तमिलनाडु में 47  और आंध्र प्रदेश में 45 लोगों की मौत हुई है।

जबकि कर्नाटक और पंजाब में 31 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा तेलंगाना में 30 मौतें हुई हैं वहीं हरियाणा में 10 और जम्मू और कश्मीर में नौ, बिहार में छह और केरल में चार मौत हुई हैं।  जबकि झारखंड और ओडिशा में तीन-तीन मौत वहीं हिमाचल प्रदेश, असम और चंडीगढ़ में दो-दो मौतें हुई हैं। इसके साथ ही मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक मौत कोरोना वायरस से हुई है।

अभी तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमित हुए हैं और राज्य में संक्रमितों की संख्या 22,171 तक पहुंच गई है जबकि गुजरात में 8,194, तमिलनाडु में 7,204, दिल्ली में 6,923, राजस्थान में 3,814, मध्य प्रदेश में 3,614 और उत्तर प्रदेश में  3,467 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि आंध्र प्रदेश में 1,980, पश्चिम बंगाल में 1,939 और पंजाब में संक्रमितों की संख्या 1,823 तक पहुंच गई है। जबकि तेलंगाना में 1,196 मामले, जम्मू और कश्मीर में 861, कर्नाटक में 848, हरियाणा में 703 और बिहार में संक्रमितों की संख्या 696 तक पहुंच गई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान