भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा रिकवर हुए मरीज, महज दस लाख सक्रिय मामले

Published : Sep 15, 2020, 06:18 PM IST
भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा रिकवर हुए मरीज, महज दस लाख सक्रिय मामले

सार

असल में देश में कोरोना के मामलों में सुधार हो रहा है। हालांकि रोजाना देश में 80 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।  लेकिन राहत की बात ये है कि देश  में कोरोना से रिकवर होने की दर सबसे ज्यादा है।

नई दिल्ली। दुनिया में अब तक सबसे ज्यादा 38,59,399 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं। जबकि देश में महज  9,90,061 कोरोना के मामले सक्रिय हैं। वहीं देश में अब तक 5 करोड़ 80 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए और कुल सक्रिय मामलों के 60 फीसदी मामले पांच राज्यों में सामने आए हैं। 

असल में देश में कोरोना के मामलों में सुधार हो रहा है। हालांकि रोजाना देश में 80 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।  लेकिन राहत की बात ये है कि देश  में कोरोना से रिकवर होने की दर सबसे ज्यादा है। देश में वर्तमान में कोरोना के ऐक्टिव मरीजों की संख्या 9,90,061 है, जबकि 38,59,399 कोरोना मरीज कोरोना संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं। केन्द्री स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि दुनिया के किसी भी देश में कोरोना से रिकवर्ड मरीज नहीं हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में अब तक 5,80 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।  देश में पिछले सप्ताह कुल 76 लाख टेस्ट किए। मंत्रालय का कहना है कि देश में पांच राज्य ऐसे हैं जिनमें सक्रिय मामलों की संख्या ज्यादा है और ये देश के कुल मामलों के 60 फीसदी हैं।

मंत्रालय का कहना है कि महाराष्ट्र में 29 फीसदी, आंध्रप्रदेश में लगभग 9 फीसदी, कर्नाटक में लगभग 10 फीसदी और उत्तर प्रदेश में 6.8 फीसदी और तमिलनाडु में लगभग 4.7 फीसदी मामले हैं। जबकि 40 फीसदी मामले अन्य राज्यों में हैं। मंत्रालय का कहना है कि देश में 18 राज्यों और केंद्र शासित राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5000 से 50,000 के बीच है। वहीं 4 राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या 50,000 से अधिक है। वहीं महाराष्ट्र में लगातार मामले बढ़ रहे हैं और इसके साथ ही मृत्यु दर में बढ़ोतरी हो रही है। जबकि उत्तर प्रदेश में भी मृत्यु दर बढ़ रही है। यूपी में रोजाना 70 मौतें कोरोना संक्रमण के कारण हो रही हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश