अकेले रहते हैं मां और भाई, लेकिन दिल्ली छोड़ गुरुग्राम में शिफ्ट होंगी प्रियंका गांधी

Published : Jul 22, 2020, 11:57 AM IST
अकेले रहते हैं मां और भाई, लेकिन दिल्ली छोड़ गुरुग्राम में शिफ्ट होंगी प्रियंका गांधी

सार

असल में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस महीने के अंत तक नई दिल्ली के 35, लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करना है। लिहाजा कुछ समय के लिए प्रियंका गुरुग्राम के सेक्टर 42 स्थित डीएलएफ अरालिया वाले अपने मकान में शिफ्ट होंगी। मीडिया में जो खबरें आ रही हैं। प्रियंका गांधी कुछ ही समय के लिए गुरुग्राम वाले घर में रहेंगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटी और पार्टी की ताकतवर महासचिवों में शुमार प्रियंका गांधी अब हरियाणा के गुरुग्राम शिफ्ट होंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका सरकारी बंगला छोड़कर फिलहाल गुरुग्राम में शिफ्ट होंगी लेकिन उनका स्थायी पता नई दिल्ली होगा। बताया जा रहा है प्रियंका गांधी का आधा सामान गुरुग्राम स्थित मकान में जा चुका है। वहीं दिल्ली में प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी सरकारी बंगले में अकेले रहते हैं। लेकिन प्रियंका गांधी दिल्ली में रहने के बजाए फिलहाल गुरुग्राम में रहेंगी।

असल में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस महीने के अंत तक नई दिल्ली के 35, लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करना है। लिहाजा कुछ समय के लिए प्रियंका गुरुग्राम के सेक्टर 42 स्थित डीएलएफ अरालिया वाले अपने मकान में शिफ्ट होंगी। मीडिया में जो खबरें आ रही हैं। प्रियंका गांधी कुछ ही समय के लिए गुरुग्राम वाले घर में रहेंगी। वह इसके बाद दिल्ली वाले घर में शिफ्ट होंगी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी ने स्थाई तौर पर दिल्ली में रहने के लिए दो-तीन जगहों पर उन्होंने किराए का घर देखा है। लेकिन इस पर फिलहाल मुहर नहीं लगी है। वहीं प्रियंका जब तक गुरुग्राम में रहेंगी, लेकिन अपने कार्यों और बैठकों के लिए मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के आवास को इस्तेमाल करेंगी।

ये भी कहा जा है कि प्रियंका गांधी नई दिल्ली में सुजान सिंह पार्क के पास स्थित एक मकान में शिफ्ट हो सकती हैं और इस मकान में मरम्मत का कार्य चल रहा है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम वाले घर मे ज्यादातर समान शिफ्ट किया जा चुका है और उनकी सुरक्षा देखते हुए वहां सुरक्षा जांच की कार्यवाही भी पूरी हो चुकी है। दरअसल में प्रियंका गांधी को जेड+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई जिसके कारण सुरक्षा जांच की क्लीयरेंस मिलनी जरूरी है। ये भी चर्चा है कि प्रियंका गांधी अपनी राजनीतिक बैठकों के लिए मां सोनिया गांधी के सरकारी आवास का इस्तेमाल करेंगी।

मोदी सरकार ने घर खाली करने को दिया था नोटिस

प्रियंका गांधी से एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद उनको मिली सरकारी बंगले की सुविधा खत्म हो गई थी। प्रियंका गांधी को 1997 में नई दिल्ली इलाके में लोधी एस्टेट का 35 नम्बर सरकारी बंगला आवंटित किया गया था। लेकिन पिछले साल एसपीजी सुरक्षा हटा कर जेड+ कर दिया गया। इसके बाद 1 जुलाई को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने उन्हें 31 जुलाई तक बंगला खाली करने का नोटिस दिया था।

प्रियंका के लिए कांग्रेस के नेता की थी लॉबिंग

पिछले दिनों ट्विटर पर प्रिंयका गांधी और केन्द्रीय आवास मंत्री के बीच वार चला था। केन्द्रीय मंत्री ने दावा किया था कि कांग्रेस के एक शक्तिशाली सलाहकार ने प्रियंका का बंगला किसी अन्य कांग्रेस के सांसद को आवंटित करने की मांग की थी। ताकि बंगले में प्रियंका गांधी रह सकें। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। हालांकि प्रियंका गांधी ने केन्द्रीय मंत्री के इस दावे को खारिज किया था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Navkar Mantra Day 2026: सूरत में 10 हजार श्रद्धालुओं का महाजाप, विश्व शांति का गूंजा संदेश
Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी