गायत्री से करोड़ों रुपये लेकर बयान से पलट गई मां, रेप पीड़िता बेटी का आरोप

Published : Aug 29, 2019, 10:08 AM ISTUpdated : Aug 29, 2019, 10:09 AM IST
गायत्री से करोड़ों रुपये लेकर बयान से पलट गई मां, रेप पीड़िता बेटी का आरोप

सार

रेप पीड़िता लड़की का कहना है कि उसकी मां ने गायत्री प्रजापति से डील कर करोड़ो रुपये ले लिए हैं और अब वह चित्रकूट की कोर्ट मे मुकर गई है। रेप पीड़िता लड़की ने कहा कि गायत्री प्रजापति ने उसके साथ रेप किया था और पहले उसकी मां ने भी गायत्री पर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद गायत्री जेल में हैं। लेकिन अब उसकी मां ने गायत्री से करोड़ों रुपये ले लिए हैं और जिसके कारण उसकी मांग अपने आरोप से मुकर गई है। 

लखनऊ। जिस महिला और उसकी बेटी से रेप के आरोप में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और सपा नेता गायत्री प्रजापति जेल में हैं। अब उसी लड़की ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रेप पीड़िता लड़की का कहना है कि उसकी मां ने गायत्री प्रजापति से डील कर करोड़ो रुपये ले लिए हैं और अब वह चित्रकूट की कोर्ट मे मुकर गई है।

रेप पीड़िता लड़की ने कहा कि गायत्री प्रजापति ने उसके साथ रेप किया था और पहले उसकी मां ने भी गायत्री पर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद गायत्री जेल में हैं। लेकिन अब उसकी मां ने गायत्री से करोड़ों रुपये ले लिए हैं और जिसके कारण उसकी मांग अपने आरोप से मुकर गई है। फिलहाल लड़की के इस आरोप के बाद सपा सरकार में खनिज मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। क्योंकि जब लड़की से रेप हुआ था उस वक्त वह नाबालिक थी।

अब रेप पीड़िता महिला की बेटी का विडियो वायरल हुआ। पीड़िता बेटी ने आरोप लगाया है कि गायत्री ने हम दोनों(मां-बेटी) के साथ रेप किया किया था। उसने आरोप लगाया है कि पैसा लेकर उसकी मां बयान से पलट गई है। जिसके बाद अब उस पर भी बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा है और उसकी जान को खतरा है।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में शुमार गायत्री प्रजापति जेल में बंद हैं और उन पर रेप के अलावा अवैध खनन के मामले चल रहे हैं और इसके साथ ही ईडी भी गायत्री के खिलाफ जांच कर रही है। जबकि खनन मामले में गायत्री सीबीआई की गिरफ्त में भी आ चुके हैं। लिहाजा अब रेप पीडिता बेटी के आरोप लगाने के बाद गायत्री की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश