Hyderabad News: पीएम मोदी ने तेलंगाना से लालू यादव को दिया जवाब, कहा "140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार"

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 04, 2024, 03:07 PM ISTUpdated : Mar 04, 2024, 03:12 PM IST
Hyderabad News: पीएम मोदी ने तेलंगाना से लालू यादव को दिया जवाब, कहा "140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार"

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने इनके परिवारवाद पर सवाल उठाया, तो इन लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि मोदी का कोई परिवार नही है। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। जिनका कोई नहीं है, वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत ही मेरा परिवार है।' 

हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के आदिलाबाद से आरएलटी प्रमुख लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैंने इनके परिवारवाद पर सवाल उठाया, तो इन लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि मोदी का कोई परिवार नही है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे विपक्षी गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। जिनका कोई नहीं है, वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत ही मेरा परिवार है।' 

पीएम मोदी ने किया तेलंगाना में 56 हजार करोड़ की 30 परियोजनाओं का उद्धाटन, शिलान्यास
तेलंगाना में 56 हजार करोड़ रुपये की 30 से अधिक विकास परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'आज आदिलाबाद की धरती तेलंगाना ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए विकास की गवाह बन रही है।' पीएम मोदी ने कहा कि ' बीते10 वर्षों में हमारी सरकार ने तेलंगाना के विकास के लिए उम्मीद से ज्यादा राशि खर्च की है। हमारे लिए विकास का मतलब, गरीब से गरीब का विकास, दलित, वंचित, आदिवासियों का विकास होता है। हमारे इन प्रयासों का परिणाम है कि आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं, ये हमारी गरीब कल्याण योजनाओं से मुमकिन हो पाया है। इस अभियान को आने वाले 5 वर्षों में और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।' 

 

800 मेगावाट की एनटीपीसी का पीएम मोदी ने किया उद्धाटन
प्रधानमंत्री ने कहा हमने एनटीपीसी की 800 मेगावाट की क्षमता वाली यूनिट का उद्घाटन किया है, जिससे तेलंगाना में ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा। राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्गों का भी उद्घाटन किया गया है। इससे न सिर्फ बसों में सफर का समय घटेगा बल्कि इससे राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में भी तेजी आएगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 

चुनाव जब आएगा, तब देखा जाएगा, अभी तो देश को आगे बढ़ाना है: पीएम मोदी
दूसरे कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा आदिवासी कल्याण और गौरव को प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। आदिवासी समाज में भी जो लोग अति पिछड़े हैं, जो अब तक विकास से वंचित हैं, उनके लिए हमने 'पीएम-जनमन' योजना शुरू की। इस योजना पर 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। बीते 15 दिनों में ही डेढ़ लाख करोड़ रुपये के तेल और गैस सेक्टर के प्रोजेक्ट देश को समर्पित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये लिस्ट अभी खत्म नहीं हुई है। इन 15 दिनों में आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में अहम हैं। उन्होंने कहा कि जो इन सभाओं को चुनावी सभा कह रहे हैं, उन्हें 15 दिनों का हिसाब देना चाहिए। कहा कि 'चुनाव जब आएगा, तब देखा जाएगा, मुझे तो देश को आगे बढ़ाना है।' 

पटना में लालू यादव ने किया था पीएम मोदी पर हमला
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रविवार को पटना में एक रैली के दौरान पीएम मोदी पर परिवारवाद के मुद्दे पर निशाना साधा था और उनके हिंदू होने पर भी सवाल उठाए थे। पीएम मोदी 5 मार्च को फिर से तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में 6,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

ये भी पढ़ें....

Delhi News: सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम फैसला, नोट के बदले वोट प्रकरण में सांसदों -विधायको को छूट देने से इनकार

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान