सिद्धू की हो सकती है ‘बोलती बंद’

Published : Dec 06, 2018, 07:51 PM IST
सिद्धू की हो सकती है ‘बोलती बंद’

सार

पिछले दिनों लगातार विवादों में रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की आवाज जा सकती है। डॉक्टरों ने ऐसी आशंका जताई है। पिछले दिनों उन्होंने लगातार चुनाव प्रचार किया और भाषण दिए। इससे उनके गले में स्वर-यंत्र को भारी नुकसान हुआ है।   

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपनी आवाज गंवा सकते हैं। पिछले 17 दिनों तक सिद्धू ने लगातार चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 70 से अधिक जनसभाएं कीं। इस लगातार मेहनत का असर उनकी आवाज पर पड़ा है। 

डॉक्टरों ने उन्हें तीन से पांच दिन तक पूरी तरह से आराम करने की नसीहत दी है। वरना उनकी आवाज हमेशा के लिए जा सकती है। 

डॉक्टरों का कहना है कि लगातार चुनाव प्रचार के दौरान भाषणों और हवाईयात्रा ने उनकी आवाज को काफी नुकसान पहुंचा है।  कुछ दिनों से सिद्धू लगातार कांग्रेस की तरफ से विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान में जुटे रहे हैं।

सिद्धू की ओर से आधिकारिक प्रवक्ता ने आज जानकारी दी कि हवाई जहाज और हेलिकॉप्टर से लगातार यात्रा ने उनके स्वास्थ्य को खासा नुकसान पहुंचाया है। यह इसलिए भी साल पहले लगातार हवाई यात्रा करने के कारण वह डीप वेन थ्रोम्बोसिस (डीवीटी) से पीड़ित रहे थे। 

बताया जा रहा है कि खून के कई परीक्षण के बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें यह सलाह दी है। प्रवक्ता ने बताया कि पूरी जांच और स्वास्थ्य लाभ के लिए सिद्धू किसी अज्ञात स्थान पर हैं। वहां सिद्धू डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनके निर्देश पर उनकी लगातार फिजियोथेरेपी चल रही है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार