राहुल गांधी के करीबी दे रहे हैं इस्तीफे, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

Published : Jul 07, 2019, 06:06 PM IST
राहुल गांधी के करीबी दे रहे हैं इस्तीफे, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

सार

कांग्रेस ने अभी तक राहुल गांधी का इस्तीफे का मंजूर नहीं किया है। लेकिन राहुल के करीबी माने जाने वाले नेताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। आज मध्य प्रदेश के कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफा दे दिया है। सिंधिया को लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया था।

कांग्रेस में राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उनके करीबी माने जाने वाले युवा नेताओं के इस्तीफे के दौर शुरू हो गया है। पहले राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफा दिया और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले अब मिलिंद देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में राहुल के और भी करीबी नेता इस्तीफा दे सकते हैं।

हालांकि कांग्रेस ने अभी तक राहुल गांधी का इस्तीफे का मंजूर नहीं किया है। लेकिन राहुल के करीबी माने जाने वाले नेताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। आज मध्य प्रदेश के कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफा दे दिया है। सिंधिया को लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया था।

जबकि लोकसभा चुनाव में सिंधिया गुना से और उनकी पत्नी ग्वालियर लोकसभा सीट से चुनाव हार गयी थी। वहीं सिंधिया के बाद  मुंबई कांग्रेस अध्य क्ष पद से मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। देवड़ा के इस्तीफा देने से पार्टी को झटका लगा है। क्योंकि महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

हालांकि देवड़ा लोकसभा का चुनाव भी हार गए थे। फिलहाल इस्तीफा देने के बाद देवड़ा ने विधानसभा चुनावों के लिए मुंबई कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए तीन सदस्यीय पैनल का भी प्रस्ताव दिया है। ताकि पार्टी में गुटबाजी न हो। उधर आज ही सिंधिया और देवड़ा से पहले इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव ने भी इस्तीफा दिया।

इससे पहले कांग्रेस के करीब 200 से ज्यादा राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेता अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। केशव चंद यादव को पिछले साल ही मई में यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। फिलहाल आने वाले समय में कांग्रेस के और कई दिग्गज नेता इस्तीफा दे सकते हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश