चिकन खाते समय ग्रैवी में मिला कुछ ऐसा कि कस्टमर के उड़े होश, जानिए आगे क्या हुआ?

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Aug 18, 2023, 09:33 PM IST
चिकन खाते समय ग्रैवी में मिला कुछ ऐसा कि कस्टमर के उड़े होश, जानिए आगे क्या हुआ?

सार

मुंबई के बांद्रा में एक मशहूर रेस्तरां के खाने में एक मरा हुआ चूहा मिला। कस्टमर के शिकायत के बाद फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने पूरे मामले में कड़े कदम उठाए हैं। रेस्तरां 'पापा पंचो दा ढाबा' को अस्थायी तौर पर बंद करने का आदेश दिया गया है।

मुंबई। मुंबई के बांद्रा में एक मशहूर रेस्तरां के खाने में एक मरा हुआ चूहा मिला। कस्टमर के शिकायत के बाद फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने पूरे मामले में कड़े कदम उठाए हैं। रेस्तरां 'पापा पंचो दा ढाबा' को अस्थायी तौर पर बंद करने का आदेश दिया गया है। रेस्तरां को एफडीए द्वारा भेजे गए नोटिस के मुताबिक, रेस्तरां तब तक बंद रहेगा, जब तक FDA खाने के सैंपल की जांच नहीं कर लेता।

चिकन करी में मिला मरा हुआ चूहा

बीते 13 अगस्त को एक शख्स रेस्तरां खाने पहुंचा था। उसने​ डिनर के लिए रोस्टेड मीट और चिकन का आर्डर दिया। आर्डर जब उनके टेबल पर पहुंचा तो शख्स ने देखा कि चिकन की करी में कोई चीज पड़ी हुई है। बारीकी से देखने पर पता चला कि वह छोटा चूहा है, जो मरा हुआ है। बरहाल, मुंबई पुलिस ने रेस्तरां के कुक और मैनेजर को अरेस्ट कर लिया है। एफडीए के अनुसार, रेस्तरां में अनियमितताएं पाई गईं, इसलिए रेस्तरां को बंद करने का आदेश दिया गया है।

क्या है मामला, जिस पर हुआ बड़ा बवाल?

दरअसल, अनुराग सिंह अपने दोस्त अमीन खान के साथ रविवार को पंजाबी खाना खाने के लिए बांद्रा​ स्थित रेस्तरां पहुंचे। 'पापा पंचो दा ढाबा' रेस्तरां में डिनर के लिए आर्डर किया। जिसमें मटन और चिकन शामिल थे। दोनों दोस्त जब खाना खा रहे थे। उसी समय उन्होंने चिकन की ग्रैवी में एक अजीब चीज देखी तो ठिठक गए। बारीकी से उसकी जांच की तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। ग्रैवी में मरा हुआ चूहा था। फिर दोनों दोस्तों ने रेस्तरां के मैनेजर विवियन अल्बर्ट को मौके पर बुलाया और चूहा दिखाया। इसको लेकर कहासुनी भी हुई। इसी मामले में अनुराग सिंह ने कम्पलेन की थी।

व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप

पुलिस के अनुसार, रेस्तरां के मैनेजर और कुक पर आरोप हैं। उनके साथ चिकन सप्लायर पर भी केस दर्ज किया गया है। मैनेजर और कुक को अरेस्ट किया गया है। उन पर खाने में मिलावट करने और व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप है। चिकन ग्रैवी में पड़े चूहे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हैं। उस पोस्ट को अब तक 2 लाख बार देखा जा चुका है।

ये भी पढें-गांव के इस लड़के के इनोवेशन कमाल के, अब तक 20 आविष्कार, राष्ट्रपति से पुरस्कार भी

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश