20 साल के लड़के ने 12 साल की लड़की से कहा- रिलेशनशिप में आ जाओ, NO कहा तो कर दिया मासूम का मर्डर

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Aug 17, 2023, 08:49 PM ISTUpdated : Aug 18, 2023, 10:02 AM IST
20 साल के लड़के ने 12 साल की लड़की से कहा- रिलेशनशिप में आ जाओ, NO कहा तो कर दिया मासूम का मर्डर

सार

महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार को एक 12 वर्षीय लड़की ने जब 20 वर्षीय आदित्य कांबले के साथ रिलेशनशिप में आने से मना कर दिया तो लड़के ने उसे चाकूओं से गोदकर मार डाला और खुद फिनाइल पीकर सुसाइड की कोशिश की।

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार को एक 12 वर्षीय लड़की ने जब 20 वर्षीय आदित्य कांबले के साथ रिलेशनशिप में आने से मना कर दिया तो लड़के ने उसे चाकूओं से गोदकर मार डाला और खुद फिनाइल पीकर सुसाइड की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले ​कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक पर सुसाइड की कोशिश का केस भी दर्ज किया है। 

इलाज के दौरान लड़की की हो गई मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय लड़की कल्याण के तीसगांव की रहने वाली है। उसने आरोपी युवक आदित्य कांबले के साथ रिलेशनशिप से इंकार कर दिया। जिस समय आरोपी ने लड़की पर हमला किया। उस समय लड़की की मॉं मौजूद थी। उसने अपनी बेटी को बचाने की भी कोशिश की। पर आरोपी बार बार मॉंं को धक्का दे रहा था। घायल लड़की को इलाज के लिए रूक्मिणीबाई हास्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हत्या और आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की पर चाकू से हमला करने के बाद आदित्य कांबले ने सुसाइड करने की भी कोशिश की। कीटाणुनाशक फिनाइल पीया। आरोपी को हास्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी पर शुरुआत में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया था। बाद में 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत भी केस दर्ज किया गया है। 

आरोपी लड़की के आने का कर रहा था इंतजार

पड़ोसियों का कहना है कि बुधवार की शाम को लड़की अपने मां के साथ ट्यूशन से लौटी थी। उसी इमारत के पास आरोपी आदित्य कांबले लड़की के आने का इंतजार कर रहा था। जब लड़की अपनी मां के साथ इमारत में पहुंची तो आरोपी ने लड़की की मॉं को धक्का देकर गिरा दिया और नाबालिग लड़की पर चाकू से वार करने लगा। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल