जल्द ही बनेगी नड्डा की नई टीम, युवा चेहरों को मिलेगी तवज्जो

Published : Feb 11, 2020, 07:04 AM IST
जल्द ही बनेगी नड्डा की नई टीम, युवा चेहरों को मिलेगी तवज्जो

सार

फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नड्डा को पार्टी की कमान सौंपी है। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्व अध्यक्ष और भाजपा चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह साए की तरह चुनाव प्रचार कर रहे थे। लेकिन माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के नए अध्यक्ष अपनी नई टीम का ऐलान करेंगे।

नई दिल्ली। जगत प्रकाश नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर कमान संभाल ली है। माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद नड्डा अपनी नई टीम का ऐलान करेंगे। अभी तक संगठन में कई पद खाली हैं और इन पदों पर युवा और नए चेहरों को जगह मिलने की उम्मीद की जा रही है।

फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नड्डा को पार्टी की कमान सौंपी है। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्व अध्यक्ष और भाजपा चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह साए की तरह चुनाव प्रचार कर रहे थे। लेकिन माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के नए अध्यक्ष अपनी नई टीम का ऐलान करेंगे। हालांकि माना जा रहा है कि भाजपा की नई टीम में अमित शाह के करीबी लोगों को शामिल किया जाएगा।  

हालांकि वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में कई पद खाली हैं, जिनमें उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव शामिल हैं। नड्डा ने नए चेहरों को शामिल करने के लिए पहले ऐसे रिक्त पदों पर नए लोगों को नियुक्त कर सकते हैं। जिनका संगठन के कार्यों में अच्छा अनुभव हो। क्योंकि नड्डा पर अगले छह महीनों में बिहार के  विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं अगले साल पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव होने हैं। नड्डा अगले तीन साल के लिए भाजपा के पदाधिकारियों की टीम का निर्माण करेंगे।

नड्डा के पूर्ववर्ती और केंद्रीय गृह मामलों के मंत्री अमित शाह ने काफी हद तक छोटी टीम के साथ काम किया था, हालांकि इसमें कई अहम नेताओं को भी साथ रखा था। लेकिन नड्डा को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की जरूरत होगी। क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ शुरू होने वाली चुनावी चुनौती अहम होगी। माना जा रहा है कि पार्टी आने वाले समय में कुछ मंत्रियों को संगठन में ला सकती है तो कुछ पदाधिकारियों को सरकार में जगह दे सकती है।

हालांकि इस तरह के प्रयोग पहले भी पार्टी में हो चुके हैं। फिलहाल नड्डा की नई टीम के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख नेताओं से बातचीत की जा रही है। हालांकि इसमें थोड़ा समय लग सकता है। क्योंकि कई बार भाजपा संगठन की जरूरत के मुताबिक संघ से पदाधिकारियों को संगठन भेजा जाता है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल