दंतेवाड़ा में फिर नक्सली हमला, चार जवानों सहित सात की मौत की खबर

Published : Nov 08, 2018, 06:38 PM IST
दंतेवाड़ा में फिर नक्सली हमला, चार जवानों सहित सात की मौत की खबर

सार

विधानसभा चुनाव में मतदान से ठीक पहले नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में फिर से हमला किया है। अभी तक मिली सूचना के मुताबिक चार जवानों सहित सात लोगों की मौत हुई है।

विधानसभा चुनाव में मतदान से ठीक पहले नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में फिर से हमला किया है। अभी तक मिली सूचना के मुताबिक चार जवानों सहित सात लोगों की मौत हुई है। यह घटना बचेली थानाक्षेत्र के आकाशनगर की है। यहां एनएनडीसी की खदानों के पास जवानों को निशाना बनाया गया। दो घायल जवानों को बचेली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है।


जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने आईईडी के जरिए एक मिनी बस को उड़ाया। जिसमें सीआईएसएफ से सात जवान सवार थे। 


 शहीद जवानों के नाम हेड कांस्टेबल मुकेश उपाध्याय, कांस्टेबल सतीश पठारे, कांस्टेबल विशाल सुरेश बताए जा रहे हैं। 

साथ ही ड्राइवर, हेल्पर और क्लीनर की भी मौत हो गई है। अभी तक इन मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में 12 नवंबर को 18 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। पहले चरण के सभी इलाके नक्सली हिंसा से बुरी तरह प्रभावित हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान