मुश्किल में प्रियंका वाड्रा, बच्चों के पीएम मोदी को अपशब्द कहने के मामले में NCPCR ने दिया नोटिस

Siddhartha Rai |  
Published : May 03, 2019, 12:04 AM ISTUpdated : May 03, 2019, 09:02 AM IST
मुश्किल में प्रियंका वाड्रा, बच्चों के पीएम मोदी को अपशब्द कहने के मामले में NCPCR ने दिया नोटिस

सार

एनसीपीसीआर ने तीन दिन के अंदर उन बच्चों के नाम, पते और घर की जानकारी देने को कहा गया है जो इस वायरल वीडियो में नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने छोटे-छोटे बच्चों के नारेबाजी करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक शब्द कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग यानी एनसीपीसीआर ने प्रियंका गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन के अंदर उन बच्चों के नाम, पते और घर की जानकारी देने को कहा गया है जो इस वायरल वीडियो में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ बच्चे पीएम मोदी के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। 

एनसीपीसीआर को यह शिकायत मिली थी कि चुनाव अभियान के लिए बच्चों को कथित तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बाद बाल अधिकारों के लिए काम करने वाले निकाय ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि वीडियो में कुछ बच्चे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सामने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। 

अब एनसीपीसीआर ने प्रियंका को नोटिस जारी कर वीडियो में नजर आ रहे बच्चों के बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही यह भी पूछा है कि यह नारेबाजी किस जगह हुई। इस जगह पर इन बच्चों के कैसे लाया गया। एनसीपीसीआर ने प्रियंका गांधी वाड्रा को जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में कुछ बच्चे 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। उसके सामने खड़ी कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की प्रभारी प्रियंका गांधी इन नारों से काफी खुश नजर आ रही हैं। यह कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव 2019 में एक प्रमुख नारा है। पार्टी प्रधानमंत्री पर हमला करने के लिए इस नारे का इस्तेमाल कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को देश का माल चोरी करने वालों के खिलाफ खड़ा 'चौकीदार' कहते रहे हैं। 

यह भी पढ़ें - प्रियंका गांधी के सामने पीएम मोदी को दी गाली, चुनाव आयोग से शिकायत

हालांकि वीडियो का अगला हिस्सा काफी विवादित है। इसमें बच्चे पीएम मोदी के लिए असंसदीय शब्द भी कह रहे हैं। हालांकि वीडियो में प्रियंका उन्हें ऐसा कहने से रोकती दिख रही हैं, लेकिन उनका हंसते हुए बच्चों को रोकना सांकेतिक सा नजर आ रहा है। 

इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने कांग्रेस नेताओं के व्यवहार की आलोचना की है। सोशल मीडिया पर इस तरह बच्चों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने के लिए पार्टी की आलोचना हो रही है। 

यह वीडियो अमेठी का बताया जाता है। यहां से प्रियंका गांधी के भाई और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। 

PREV

Recommended Stories

Surat Sarvajanik University Convocation: भव्य दीक्षांत समारोह में 53 छात्रों को गोल्ड मेडल और 2114 स्टूडेंट्स को मिली डिग्री
Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में नाइट कैंप, स्काई गेज़िंग और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों ने सीखा नया अनुभव