अमित शाह से मिले नीरज शेखर, आज हो सकते हैं भाजपा में शामिल

Published : Jul 16, 2019, 11:15 AM IST
अमित शाह से मिले नीरज शेखर, आज हो सकते हैं भाजपा में शामिल

सार

असल में नीरज शेखर बलिया से टिकट चाहते थे। लेकिन सपा का बसपा के साथ गबंधन होने के बाद ये सीट बसपा के खाते में गयी। हालांकि इस सीट के लिए अखिलेश यादव ने मायावती से बातचीत की। लेकिन मायावती ने इस सीट को देने से मना कर दिया।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। शेखर ने कल ही शाम को राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। असल में कुछ समय से समाजवादी के पार्टी के अखिलेश यादव और नीरज शेखर के बीच खराब चल रहे थे।

नीरज शेखर ने रात में ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात में भाजपा के महासचिव भूपेन्द्र भी मौजूद थे। हालांकि इस बैठक में दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि नीरज शेखर आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि ये सपा के ले बड़ा झटका माना जा रहा है। नीरज शेखर बलिया से सपा के लोकसभा के सांसद भी रह चुके हैं और एक साल पहले सपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजा था। नीरज 2014 का लोकसभा का चुनाव हार गए थे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी से टिकट नहीं दिया। जिसके बाद अखिलेश और नीरज शेखर के रिश्तों में खटास आ गयी थी।

असल में नीरज शेखर बलिया से टिकट चाहते थे। लेकिन सपा का बसपा के साथ गबंधन होने के बाद ये सीट बसपा के खाते में गयी। हालांकि इस सीट के लिए अखिलेश यादव ने मायावती से बातचीत की। लेकिन मायावती ने इस सीट को देने से मना कर दिया।

नीरज शेखर हालांकि राजनैतिक तौर से सक्रिय नहीं हैं। लेकिन उनके पिता की विरासत को देखते हुए भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराने का फैसला किया है। चंद्रशेखर का दबदबा बलिया के आसपास और बिहार की कई सीटों तक था। फिलहाल लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी दलों और पार्टी के नेताओं के निशाने पर आए अखिलेश यादव के लिए ये बड़ा झटका है।

लोकसभा चुनाव में सपा महज पांच सीटों पर ही चुनाव जीत पायी है। फिलहाल राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को नीरज शेखर का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। उनका कार्यकाल नवंबर 2020 तक था। चंद्रशेखर के निधन के बाद नीरज शेखर ने पहली बार बलिया से ही उपचुनाव में संसद पहुंचे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट