बिहार में भाजपा और जदयू में सीटों पर बातचीत शुरू, जानें क्या होगा फार्मूला

Published : Jun 09, 2020, 07:57 AM IST
बिहार में भाजपा और जदयू में सीटों पर बातचीत शुरू, जानें क्या होगा फार्मूला

सार

जानकारी के मुताबिक बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच विधानसभा चुनाव के लिए सीटों पर बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।  दोनों दलों की तरफ से अपने रणनीतिकार के जरिए बातचीत हो रही है। जिसमें भाजपा की तरफ से बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और जदयू की तऱफ से लोकसभा में पार्टी के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और राज्यसभा सांसद आर सी पी सिंह बातचीत कर रहे हैं।

नई दिल्ली।  बिहार में इस साल के आखिर तक होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। अभी तक इस बातचीत में रामविवास पासवान की  लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी को शामिल नहीं किया गया है। लेकिन वहीं जद यू ने राज्य की 122 सीटों पर दावा ठोका है।

जानकारी के मुताबिक बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच विधानसभा चुनाव के लिए सीटों पर बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।  दोनों दलों की तरफ से अपने रणनीतिकार के जरिए बातचीत हो रही है। जिसमें भाजपा की तरफ से बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और जदयू की तऱफ से लोकसभा में पार्टी के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और राज्यसभा सांसद आर सी पी सिंह बातचीत कर रहे हैं। सीटों के बंटवारे के लिए बातचीत भूपेंद्र यादव के पटना स्थित घर पर हो रही है।

फिलहाल सीटों के बंटवारे पर हो रही बातचीत में एलजेपी को शामिल नहीं किया गया है। बताया जा रहा कि राज्य की243 में से 122 सीटों पर जदयू ने दावा किया है।  हालांकि भाजपा उसने इतनी  सीटें देने को तैयार नहीं है। क्योंकि लोकसभा में भी भाजपा ने जदयू को ज्यादा सीटें दी थी। हालांकि अभी तक गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर  बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और जेडीयू नेता आर सी पी सिंह ने ही बातचीत की थी और इसके बाद भाजपा के तत्कालीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पटना आने  और नीतीश कुमार से मिलने के बाद सीटों का बंटवारा हुआ था।


लोकसभा चुनाव का फार्मूला हो सकता है लागू

बिहार में भाजपा और जदयू और अन्य सहयोगी दलों के बीच लोकसभा चुनाव में हुए सीटों के बंटवारे के फार्मूले के तहत ही सीटों का बंटवारा हो सकता है। राज्य में  लोकसभा की 40 सीटों में से 17-17 भाजपा और जदयू के खाते में गई थी जबकि 6 सीटें एलजेपी को मिली थी वहीं कुछ दिनों पहले चिराग पासवान ने दावा किया था कि उनकी पार्टी राज्य में 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है और 43 सीट पर उन्होंने दावा किया था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान