सोहराबुद्दीन मुठभेड़ः भाई ने कोर्ट में किया ये चौंकाने वाला खुलासा

Published : Sep 19, 2018, 04:47 PM IST
सोहराबुद्दीन मुठभेड़ः भाई ने कोर्ट में किया ये चौंकाने वाला खुलासा

सार

कई समन जारी होने के बाद कोर्ट में पेश हुए नयाबुद्दीन शेख ने कहा, मैंने कभी नहीं कहा कि पुलिस अधिकारी अभय चूडासमा ने उन्हें 50 लाख का ऑफर दिया और याचिका वापस लेने की बात कही थी। न ही कभी अमित शाह का नाम लिया था।

बहुचर्चित सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सोहराबुद्दीन शेख के भाई नयाबुद्दीन शेख ने सीबीआई की एक विशेष अदालत से कहा है कि कथित फर्जी मुठभेड़ मामले से जुड़े बयान में उन्होंने कभी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह या पुलिस अधिकारी अभय चूडासमा का नाम नहीं लिया था।

सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में कई समन जारी किए जाने के बाद अदालत में पेश हुए नयाबुद्दीन ने सीबीआई जज एसजे शर्मा की अदालत में यह बयान दिया। सीबीआई के मुताबिक नयाबुद्दीन ने जांच एजेंसी को बताया था कि शाह और चुडासमा ने सोहराबुद्दीन मामले में उसे धमकी दी थी।

लेकिन एक सवाल के जवाब में सोमवार को नयाबुद्दीन ने साफ इनकार किया कि उसने 2010 में सीबीआई से कहा था कि शाह और चुडासमा ने उसे धमकी दी।

उसने अदालत से कहा, ‘मैंने इन दोनों का कभी नाम नहीं लिया।’ सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ के समय शाह गुजरात के गृहमंत्री थे। निचली अदालत ने शाह को इस मामले में बरी कर दिया है।

नयावुद्दीन के मुताबिक, मैंने कभी नहीं कहा कि पुलिस अधिकारी अभय चूडासमा ने उन्हें 50 लाख का ऑफर दिया और याचिका वापस लेने की बात कही थी। नयामुद्दीन ने बताया कि उसने बाद में पूछा था कि आखिर क्यों उसके बयान से छेड़छाड़ की गई।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि