शिवराज का नया पता लिंक रोड, बंगला नंबर 74 भोपाल !

Published : Dec 16, 2018, 04:17 PM IST
शिवराज का नया पता लिंक रोड, बंगला नंबर 74 भोपाल !

सार

अब शिवराज सिंह श्यामला हिल्स वाला बंगला जल्द खाली करने वाले हैं। वहां अब नए मुख्यमंत्री कमलनाथ रहेंगे। बहरहाल अब शिवराज सिंह चौहान आम आदमी बन गए हैं। शिवराज ने अपना ट्विटर प्रोफाइल बदलते हुए खुद को ‘द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश' बताया है। शिवराज सरकार जाने के बाद से दो बार ट्विटर प्रोफाइल बदल चुके हैं। बीते बुधवार आए चुनावी नतीजों के बाद उन्होंने ट्विटर प्रोफाइल में बदलाव करते हुए खुद को ‘एक्स चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्य प्रदेश' अर्थात मध्य प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री बताया। इसके कुछ ही घंटे बाद उन्होंने ट्विटर प्रोफाइल बदलते हुए खुद को ‘द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश' अर्थात मध्य प्रदेश का आम आदमी करार दिया। 

- ट्विटर प्रोफाइल बदलते हुए खुद को ‘द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश'

-आभार यात्रा निकालेंगे शिवराज


करीब तेरह साल राज्य की सत्ता पर काबिज निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का नया पता बंगला नंबर 74, लिंक रोड भोपाल होगा। शिवराज को जल्द ही मुख्यमंत्री आवास श्यामला हिल्स को खाली करना होगा। क्योंकि नए मुख्यमंत्री कमलनाथ अब वहां रहेंगे। लिहाजा माना जा रहा कि शिवराज लिंक रोड़ वाले बंगले में रहेंगे। इस नए बंगले का निरीक्षण उन्होंने और उनकी पत्नी साधना सिंह ने किया है। ताकि जरूर के मुताबिक उसका रिनोवेशन किया जा सके।

असल में शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री रहते हुए दो बंगले अपने पास रखे थे इसमें एक श्यामला हिल्स वाले सीएम आवास पर वह रहते थे जबकि दूसरा बंगला 74 लिंक रोड़ भी उन्होंने अपने ही पास रखा था। हालांकि इस बंगले में वह नहीं रहते थे, लेकिन इस बंगले से उन्हें खासा लगाव था। लिहाजा माना जा रहा है कि शिवराज अब इसी बंगले में रहेंगे। क्योंकि मुख्यमंत्री के तौर पर श्यामला हिल्स के बंगले को उन्हें खाली करना होगा। शिवराज और उनकी पत्नी ने अपने इस नए आवास का निरीक्षण भी किया।

लिहाजा अब जल्द ही इसका रिनोवेशन का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने राज्य संपत्ति के अफसरों से भी बातचीत की। बहरहाल शिवराज राज्य में रहना चाहते हैं। जबकि केन्द्रीय नेतृत्व चाहता है कि वह केन्द्रीय राजनीति में आए। जबकि शिवराज चाहते हैं कि वह राज्य में रहकर ही वहां की राजनीति में सक्रिय रहें। शिवराज सिंह राज्य में तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं और राज्य में भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं। राज्य में भाजपा को मिली हार के लिए शिवराज ने जिम्मेदारी ली थी और कहा था कि जीत भी मेरी और हार भी मेरी। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में शिवराज राज्य की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं।

शिवराज के बंगले के पास ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवराज मंत्री मंडल में कैबिनेट मंत्री रहे बाबूलाल गौर का भी बंगला है। प्रदेश में भाजपा की सरकार जाने के बाद अब शिवराज सिंह श्यामला हिल्स वाला बंगला जल्द खाली करने वाले हैं। वहां अब नए मुख्यमंत्री कमलनाथ रहेंगे। बहरहाल अब शिवराज सिंह चौहान आम आदमी बन गए हैं। शिवराज ने अपना ट्विटर प्रोफाइल बदलते हुए खुद को ‘द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश' बताया है। शिवराज सरकार जाने के बाद से दो बार ट्विटर प्रोफाइल बदल चुके हैं।

बीते बुधवार आए चुनावी नतीजों के बाद उन्होंने ट्विटर प्रोफाइल में बदलाव करते हुए खुद को ‘एक्स चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्य प्रदेश' अर्थात मध्य प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री बताया। इसके कुछ ही घंटे बाद उन्होंने ट्विटर प्रोफाइल बदलते हुए खुद को ‘द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश' अर्थात मध्य प्रदेश का आम आदमी करार दिया। चौहान ने प्रदेश भर में ‘आभार यात्रा'  निकालकर जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताने का ऐलान पहले ही कर दिया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान
सूरत में 3 दिवसीय संस्कृत लघु फिल्म प्रशिक्षण, युवाओं को मिला फिल्ममेकिंग मार्गदर्शन