
राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने आज सुबह तमिलनाडु के मदुरै, थेनी , नेलाई समेत कई इलाकों में बड़ी छापेमारी की। इसमें 16 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए का कहना है ये भारत विरोध आतंकी गतिविधियों में लिप्त थे। कुछ दिन पहले ही एनआईए ने तमिलनाडू में कई लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इन लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
एनआईए ने अंसारूल्ला संगठन से जुड़े 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये संगठन भारत में गृहयुद्ध छेड़ने की तैयारी में था। इसी सिलसिले में कुछ दिन पहले इस संगठन के कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। आज फिर एक बार एनआईए ने भारत के खिलाफ नापाक साजिश रचने वाले की कोशिशों को नाकाम किया है।
एनआईए ने अंसारुल्ला मामले में सैयद मोहम्मद बुखारी के चेन्नई स्थित आवास और दफ्तर में छापेमारी की थी। इसके साथ ही हसन अली युनुसमरिकर और हरीश मोहम्मद के तमिलनाडु के नागापट्टिनम स्थित घर पर भी छापेमारी की थी। जिसमें एनआईए को कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए थे।
ये लोग प्रतिबंधित संगठन सिमी के प्रति झुकाव रखते थे। लेकिन सिमी के एक तरह से कमर टूट जाने के बाद ये अंसारुल्ला नाम के संगठन को खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। आज एनआईए ने तमिलनाडु के मदुरै, थेनी , नेलाई समेत कई इलाकों में छापेमारी कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया।
इन लोगों के खिलाफ भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने का केस दर्ज किया था। एनआईए का दावा है कि ये आंतकी हमलों के लिए कुछ और लोगों को साथ जोडना चाहते थे। इसके लिए विस्फोटक, जहर, चाकू और गाड़ियों की ट्रेनिंग भी दे रहे थे।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।