जिद पर अड़ी प्रियंका को नहीं मिला गेस्ट हाउस में नहीं मिला एसी

Published : Jul 20, 2019, 09:21 AM IST
जिद पर अड़ी प्रियंका को नहीं मिला गेस्ट हाउस में नहीं मिला एसी

सार

असल में प्रियंका गांधी सोनभद्र में हुए नरसंहार के पीड़ित के परिजनों से मिलने की जिद पर अड़ी है। उन्हें कल सुबह 11 बजे ही मिर्जापुर में सरकार के आदेश के बाद रोक दिया गया था। क्योंकि सोनभद्र में धारा 144 लागू की गयी है। लेकिन प्रियंका वहां पर जाकर परिवार वालों से मिलना चाहती है।

सोनभद्र नरसंहार के लिए सोनभद्र जाने के लिए अड़ी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर के गेस्ट हाउस में रात गुजारी। उमस के कारण प्रियंका रातभर नहीं सो सकी। लेकिन प्रियंका को गेस्ट हाउस में एसी की सुविधा नहीं बल्कि उन्हें कूलर ही मुहैया कराया जा सका।

असल में प्रियंका गांधी सोनभद्र में हुए नरसंहार के पीड़ित के परिजनों से मिलने की जिद पर अड़ी है। उन्हें कल सुबह 11 बजे ही मिर्जापुर में सरकार के आदेश के बाद रोक दिया गया था। क्योंकि सोनभद्र में धारा 144 लागू की गयी है। लेकिन प्रियंका वहां पर जाकर परिवार वालों से मिलना चाहती है।

गौरतलब है कि सोनभद्र के घोरावाल इलाके में 100 बीघा जमीन को लेकर ग्राम प्रधान और गोंड आदिवासियों के बीच हुए संघर्ष में 10 लोगों की हत्या कर दी गयी थी जबकि जबकि 18 घायल हो गए थे। घायलों का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। प्रियंका वाराणसी में घायलों से मिलने के बाद सोनभद्र जाना चाह रही थी।

मिर्जापुर में हिरासत में लेने के बाद प्रियंका को मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस में रखा गया है। हालांकि गेस्ट हाउस में सुविधाएं नहीं हैं। बिजली की समस्या था, जिसे बाद में जिला प्रशासन ने जनरेटर भेजकर बिजली उपलब्ध कराई। लेकिन वहां पर एसी की सुविधा नहीं है। लिहाजा प्रियंका को रात कूलर में ही काटनी पड़ी।

प्रियंका को साथ वहां पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पूनिया वहां पर मौजूद थे। फिलहाल प्रियंका इस मामले को इतनी जल्दी नहीं छोड़ना चाहती हैं। क्योंकि राज्य में कांग्रेस को इसके जरिए माइलेज मिल सकता है। लिहाजा प्रियंका वहां जाने की जिद पर अड़ी हैं।

प्रियंका का कहना है वह महज चार लोगों के साथ वहां जाएंगी और परिवारवालों से मिलकर वापस चली आएंगी। फिलहाल प्रियंका ने निजी मुचलका जमा करने से मना किया है। उनका कहना है कि वह जेल चली जाएंगी लेकिन जमानत नहीं लेंगी। लिहाजा अभी तक उन्हें चुनाव के गेस्ट हाउस में ही रखा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण