सुकमा में मुठभेड़ में नौ नक्सली ढेर, दो जवान शहीद

Published : Nov 26, 2018, 05:49 PM IST
सुकमा में मुठभेड़ में नौ नक्सली ढेर, दो जवान शहीद

सार

- किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलंगाना सीमा के करीब ‘प्रहार चार’अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस दल ने मुठभेड़ में नौ नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान भी शहीद हो गए। इस मुठभेड़ को स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) और डीआरजी ने मिलकर अंजाम दिया।

राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने सोमवार को यहां बताया कि सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलंगाना सीमा के करीब पुलिस दल ने नक्सल विरोधी अभियान ‘प्रहार चार’ के दौरान नौ नक्सलियों को मार गिराया। अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा के करीब नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद रविवार शाम को सीआरपीएफ, एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। इस अभियान को ‘प्रहार चार’ का नाम दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दल जब किस्टाराम थाना क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। अवस्थी ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है तथा क्षेत्र में अब भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी हैं। 

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के शांतिपूर्ण निपटने से नक्सली बौखलाए हुए हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश