गडकरी का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश को देंगे नई सौगात

Published : Sep 19, 2018, 09:22 AM IST
गडकरी का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश को देंगे नई सौगात

सार

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास करेंगे। यह राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 709 बी के नाम से जाना जाएगा और ये दिल्ली से सहारनपुर 124.18  किलोमीटर लम्बा और चार लेन का होगा।

बागपत-केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास किया यह राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 709 बी के नाम से जाना जाएगा और ये दिल्ली से सहारनपुर 124.18  किलोमीटर लम्बा और चार लेन का होगा। इसको बनाने में लगभग 126 करोड़ की लागत आएगी।

इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के लिए दिशा दी है। सरकार ने बिना भेदभाव बिजली देने का काम किया है, जिसका परिणाम हमें दिखाई दे रहा है। हमने विकास को कई गुणा आगे बढ़ाने का काम किया है। 

आज उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यूपी में सड़कों का जाल बिछ रहा है। गन्ना किसानों का बकाया सीधे खाते में पहुंचाया गया है। इस हाईवे के निर्माण से क्षेत्र का विकास होगा।  हाइवे का शिलान्यास करने के बाद दोनों नेता मंच से जनता को संबोधित भी किया। 

इस रोड के शिलान्यास के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले बागपत व उसके बाद सहारनपुर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में शिलान्यास कर जनता को संबोधित किया। 

कार्यक्रम का पूरा जिम्मा एनएचएआइ को सौंपा गया था। पंडाल के पास 55 फीट का सुरक्षा घेरा बनाया गया था। कार्यक्रम में सभी विधायकों व मंडल अध्यक्षों को भीड़ जुटाने का जिम्मा सौंपा गया था।  कार्यक्रम के लिए लोक निर्माण विभाग, पैक्स फैड, व अन्य विभागों की 50 लाख से अधिक राशि वाली योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार