हर घर की तरह हर किसान को 2019 तक मिलेगा बिजली कनेक्शन: नीतीश कुमार

Published : Dec 06, 2018, 12:15 PM IST
हर घर की तरह हर किसान को 2019 तक मिलेगा बिजली कनेक्शन: नीतीश कुमार

सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने ऐलान किया है कि घर की करह हर किसान को 2019 तक बिजली कनेक्शन दे दिए जाएंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने ऐलान किया है कि घर की तरह हर किसान को 2019 तक बिजली कनेक्शन दे दिए जाएंगे। इसके साथ ही पुरानी बिजली की तारों को भी बदल दिया जाएंगा। 31 दिसम्बर 2019 तक हर इच्छुक किसान को सिंचाई के लिए बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। इसके इलावा पूरे बिहार में सिंचाई के लिए अलग एग्रीकल्चर फीडर लगाने का काम जारी है। इसी क्रम में आज यहां पांच किसानों को ऑफ ग्रिड के माध्यम से सिंचाई के लिए बिजली का कनेक्शन उपलब्ध कराकर इसकी शुरुआत कर दी गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने बुधवार को बनकटवा करमहिया पंचायत के रघिया और चंपापुर गांवों में निर्मित मिनी पावर ग्रिड का निरीक्षण करने के बाद वहां मौजूद पत्रकारों से बात की और कहा कि, अभी की जरूरत को देखते हुए यहां सोलर प्लेट लगे हुए हैं। आगे अधिक जरूरत पड़ने पर यहां और सोलर प्लेट लगाए जाएंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि पहाड़ी, जंगली और कुछ अन्य इलाकों में ऑफ ग्रिड के माध्यम से घरों में बिजली पहुंचाई गई है। पहाड़ी इलाकों का निरीक्षण करने के बाद आज हम यहां पहुंचे हैं। यहां सोलर पावर प्लांट लगाने की जिम्मेवारी जिन्हें दी गई थी, वो ही अगले पांच सालों तक इसका मेंटेनेंस करेंगे।    
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण