‘मी टू’ नहीं फैसला ‘ऑन द स्पॉट’

Published : Oct 16, 2018, 04:15 PM IST
‘मी टू’ नहीं फैसला ‘ऑन द स्पॉट’

सार

कर्नाटक के दावणगेरे से एक बेहद तारीफ के लायक खबर आई है। इसमें एक महिला ने ऐसा साहस दिखाया है, जो ‘मी टू’ कैंपेन छेड़ने वाली महिलाओं के लिए भी एक मिसाल बन सकती है।   

कर्नाटक में एक साहसी महिला ने गंदी सोच वाले एक बैंक मैनेजर को जमकर पीटा। क्योंकि उसने महिला को गलत नीयत से छूने की कोशिश की थी। 

इस बैंक मैनेजर ने महिला का लोन पास करने के एवज में उससे संबंध बनाने की मांग की थी और उसे घटिया नीयत से छूने की कोशिश की। 

जिसके बाद महिला का गुस्सा फूट पड़ा और उसने डंडा उठाकर इस मैनेजर की जमकर खबर ली। महिला जब इस मैनेजर की पिटाई कर रही थी, तब किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो पूरे इलाके में वायरल हो गया है।

 #WATCH Woman in Karnataka's Davanagere thrashes a bank manager for allegedly asking sexual favours to approve her loan (15 October) pic.twitter.com/IiiKbiEgZ9

इस घटना के बाद पुलिस ने इस मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह घटना कल यानी सोमवार की बताई जा रही है। महिला ने डीएचएफएल बैंक से दो लाख का लोन लेने के लिए अर्जी लगाई थी। जिसे पास करने के एवज में बैंक मैनेजर ने उसके सामने गंदी डिमांड रखी। 

जिससे नाराज होकर उस महिला ने चंडी का रुप धारण कर लिया। उन्होंने गंदी नीयत वाले वाले मैनेजर को कॉलर से घसीट लिया और डंडा लेकर उसे पीटना शुरु कर दिया।
 
यह साहसी महिला इतने गुस्से में थीं, कि उन्होंने मैनेजर को घूंसे और लातों से भी पीटा।  जिसके बाद दो लोगों ने आकर उसे बचाया। 

तब तक पुलिस वहां पहुंच गई और उसने आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान