ग्रेटर नोएडा में हाउसिंग सोसाइटी का लिफ्ट बना काल, 4 की मौत, आम्रपाली प्रॉजेक्‍ट की कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Sep 15, 2023, 11:56 AM ISTUpdated : Sep 15, 2023, 12:31 PM IST
ग्रेटर नोएडा में हाउसिंग सोसाइटी का लिफ्ट बना काल, 4 की मौत, आम्रपाली प्रॉजेक्‍ट की कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा

सार

ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली इलाके में आम्रपाली ग्रुप की एक कंस्ट्रक्शन साइट पर सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। अंडर कंस्ट्रक्शन एक हाउसिंग सोसाइटी का लिफ्ट अचानक गिर पड़ा। ड्रीमवैली टेक जोन 4 में हुए इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। 4 अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। 

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली इलाके में आम्रपाली ग्रुप की एक कंस्ट्रक्शन साइट पर सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। अंडर कंस्ट्रक्शन एक हाउसिंग सोसाइटी का लिफ्ट अचानक गिर पड़ा। ड्रीमवैली टेक जोन 4 में हुए इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। 4 अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। 

 

 

काफी ऊंचाई से नीचे गिरी लिफ्ट

बताया जा रहा है कि गौर सिटी एक मूर्ति के पास बन रही इस बिल्डिंग से लिफ्ट काफी ऊंचाई से नीचे गिरी। लिफ्ट में निर्माण सामग्री के अलावा मजदूर भी थे। एकाएक लिफ्ट टूट कर नीचे जा गिरी। मृत मजदूरों के शव पोस्‍टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाए गए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में देखने के लिए प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। 

लापरवाही का केस दर्ज

यह भी बताया जा रहा है कि मृतकों में भी मजदूर शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) के तहत आम्रपाली ड्रीम वैली के इस प्रोजेक्ट पर कंस्ट्रकशन का वर्क जारी था। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरु हो गई है। कंस्ट्रक्शन साइट पर यह लिफ्ट मजदूरों और सामान पहुंचाने के लिए लिफ्ट लगाई गई थी। 

ग्रेटर नोएडा में हुए हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही के निर्देश

सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को अस्पताल पहुंचाकर इलाज के निर्देश दिए हैं दोषियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्यवाही करने को भी कहा है।

ये भी पढें-3 साल की उम्र में ब्लाइंडनेस, एडाप्टेड पैरेंट्स ने पाला, अब ब्लाइंड गर्ल्स की लाइफ में भर रहे रोशनी...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम