सपा सांसद आजम खान पर किताब चोरी का भी आरोप, मदरसे से गायब किताबें जौहर यूनिवर्सिटी में मिलीं

Published : Jul 30, 2019, 07:53 PM ISTUpdated : Jul 30, 2019, 07:56 PM IST
सपा सांसद आजम खान पर किताब चोरी का भी आरोप, मदरसे से गायब किताबें जौहर यूनिवर्सिटी में मिलीं

सार

जब आदमी की काली करतूतें खुलने लगती हैं तब उसकी सचाई सामने आती है। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के साथ यही हो रहा है। उनके खिलाफ जमीन हड़पने के साथ किताबों की चोरी का भी मामला बनता हुआ दिख रहा है।   

रामपुर. सपा के कददावर नेता और रामपुर से सांसद एंव कुलाधिपति आजम खां की यूनिवर्सिटी में स्थित मुमताज सेन्ट्रल हॉल लाइब्रेरी से चोरी गई कीमती और तारीखी किताबों का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने किताबों के साथ चार लाइब्रेरी संचालकों को हिरासत में लिया है। 

रामपुर के सांसद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर अचानक भारी पुलिस बल के साथ छापा मारा गया पीएसी के ट्रक और लगभग आधा दर्जन पुलिस के वाहनों में सवार पुलिस सीधे यूनिवर्सिटी के अंदर मुमताज सेंट्रल लाइब्रेरी पर पहुंची और लाइब्रेरी में तलाशी शुरू कर दी लाइब्रेरी में रखी दुर्लभ पुस्तकों के बीच उन्हें लगभग 200 ऐसी पुस्तक की मिली हैं जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वह पुस्तकें मदरसा आलिया से चोरी गई पुस्तकें हैं। 

 इस बाबत रामपुर के थाना गंज में 16 जून को जुबेर खान तत्कालीन प्रिंसिपल मदरसा आलिया द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिस में शिकायत की गई थी के सैकड़ों साल पुरानी दुर्लभ किताबें और पाण्डुलिपियां चोरी कर ली गई है उन्हें की तलाश करते हुए पुलिस को यह जानकारी मिली कि वह पुस्तकें मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में होने की आशंका है जिस पर जांच करते हुए मंगलवार को यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी की तलाशी ली गई। 

यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी में सर्च के बाद पुलिस अधीक्षक रामपुर अजय पाल शर्मा ने बताया की मदरसा आलिया से चोरी गई काफी पुस्तकें यहां बरामद हुई हैं जिनकी तादाद अभी तक 100 से अधिक है और लगातार ऐसी पुस्तकें और भी मिल रही हैं इन पुस्तकों पर उस समय की मोहरे और मदरसा आलिया की निशानियां हैं उन्होंने बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में रखे गए रजिस्टर और रिकॉर्ड में कहीं भी उन पुस्तकों का उल्लेख नहीं मिल रहा है उन किताबों को बरामद करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल