अब झारखंड में कांग्रेस विधायक नाराज, सीएम हेमंत सोरेन की शिकायत लेकर पहुंचे दिल्ली

Published : Jul 30, 2020, 12:01 PM IST
अब झारखंड में कांग्रेस विधायक नाराज, सीएम हेमंत सोरेन की शिकायत लेकर पहुंचे दिल्ली

सार

हालांकि इससे पहले ही कांग्रेस में नाराज विधायकों के बारे में खबर आ रही थी। बताया जा रहा था कि राज्य में कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी मंत्री न बनाए जाने से नाराज है। जबकि अन्य विधायक सरकार में कांग्रेस की न सुने जाने को लेकर नाराज है। 

रांची। राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच झारखंड में कांग्रेस विधायकों में नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस के विधायक सरकार से नाराज है और अब इसकी शिकायत कांग्रेस आलाकमान से करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। राज्य में सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार में कांग्रेस के 9 विधायक नाराज बताए जा रहे हैं।  बताया जा रहा है कि नाराज विधायकों में से तीन विधायक दिल्ली हाईकमान कांग्रेस से शिकायत करने के लिए दिल्ली में आलाकमान के दरवाजे में पहुंचे हैं।

हालांकि इससे पहले ही कांग्रेस में नाराज विधायकों के बारे में खबर आ रही थी। बताया जा रहा था कि राज्य में कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी मंत्री न बनाए जाने से नाराज है। जबकि अन्य विधायक सरकार में कांग्रेस की न सुने जाने को लेकर नाराज है। फिलहाल तीन विधायक इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला और राजेश कच्छप दिल्ली आलाकमान से शिकायत करने पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि इन विधायकों का नेतृत्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू कर रहे हैं। वहीं पिछले दो दिनों से ये तीनों विधायक दिल्ली में ही हैं।

प्रदेशाध्यक्ष से नाराज हैं विधायक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कांग्रेस विधायक सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ही नहीं बल्कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आरपी सिंह से भी नाराज है। कहा जा रहा है कि आरपी सिंह उनकी बातों को हेमंत सोरेन सरकार तक नहीं पहुंचा रहे हैं।  कहा जा रहा हैकि विधायकों ने राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मुलाकात कर अपनी नाराजगी को उनके सामने रखा और विधायक सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं।

क्या है राज्य का समीकरण

राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की अगुवाई में गठबंधन सरकार चल रही है। इसमें कांग्रेस और राजद महागठबंधन का हिस्सा हैं।  वहीं राज्य में जेएमएम के पास 30 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के पास 16 और राजद के पास एक है।  वहीं भाजपा के पास 25 विधायक हैं। राज्य की  विधानसभा में 81 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 42 विधायकों की जरूरत है।  हालांकि ये कहा जा रहा है कि हेमंत सोरेन पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान