अब अदालत भी ‘मी टू’ की चपेट में

Published : Oct 12, 2018, 02:28 PM IST
अब अदालत भी ‘मी टू’ की चपेट में

सार

मामला है महिला जिला जज की ओर से दाखिल यौन शोषण के आरोप संबंधित याचिका का। महिला जज ने एमपी हाईकोर्ट के एक जज पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद पीड़िता ने इस्तीफा दे दिया था। क्योंकि सत्र के बीच में ही उनका तबादला कर दिया गया था। 

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को सुप्रीम कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया है। 

मामला है महिला जिला जज की ओर से दाखिल यौन शोषण के आरोप संबंधित याचिका का। महिला जज ने एमपी हाईकोर्ट के एक जज पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद पीड़िता ने इस्तीफा दे दिया था। क्योंकि सत्र के बीच में ही उनका तबादला कर दिया गया था। 

सुप्रीम कोर्ट ने इस बारे में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से अगले छह हफ्तों में जवाब मांगा है। इस केस की सुनवाई अब सर्वोच्च अदालत में होगी। 

पिछले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित महिला जिला जज की नौकरी वापस बहाल करने की याचिका पर सुनवाई करने की मंजूरी दे दी थी। 

जस्टिस सीकरी की अध्यक्षता वाली जजों की बेंच ने जिला कोर्ट की महिला जज की याचिका को स्वीकार किया और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को  नोटिस जारी किया। 

बेंच ने कहा कि वह इस बारे में प्रतिक्रिया आने के बाद इस केस पर सुनवाई करेगी। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश