अब सीमा पर दिया भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जवाब, तबाह की पाक चौकियां, कई सैनिक मार गिराए

Published : Aug 18, 2019, 10:04 AM IST
अब सीमा पर दिया भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जवाब, तबाह की पाक चौकियां, कई सैनिक मार गिराए

सार

भारतीय कूटनीति के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को शिकस्त मिली है। पूरे विश्व में पाकिस्तान अकेला पड़ा गया है। लेकिन अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सीमा पर भी जबरदस्त मुहंतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तानी सेना कई दिनों से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। ताकि वह इसकी आड़ में उसकी सीमा पर मौजूद आतंकियों को भारत भेजने के फिराक में है। लिहाजा वह लगातार फायरिंग और गोलाबारी कर रहा है।

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान को भारतीय सेना ने सीमा पर भी मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने नौशेरा सेक्टनर में पाकिस्तान की गोलाबारी का जवाब देते हुए उसकी कई चौकियां को तबाह कर दिया है। इसमें पाकिस्तान के कई सैनिकों को मारे जाने की खबर है।

भारतीय कूटनीति के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को शिकस्त मिली है। पूरे विश्व में पाकिस्तान अकेला पड़ा गया है। लेकिन अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सीमा पर भी जबरदस्त मुहंतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तानी सेना कई दिनों से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है।

ताकि वह इसकी आड़ में उसकी सीमा पर मौजूद आतंकियों को भारत भेजने के फिराक में है। लिहाजा वह लगातार फायरिंग और गोलाबारी कर रहा है। लेकिन अब पाकिस्तान को ये गोलीबारी करना महंगा पड़ गया है।

क्योंकि बौखलाए पाकिस्तायन ने शनिवार की रात को राजौरी के नौशेरा सेक्टएर और मेंढर के कृष्णाि घाटी सेक्टरर में सीजफायर का उल्लंरघन किया। पाकिस्तांन की तरफ से दोनों सेक्टररों में मोर्टार दागे गए। जिसके जवाब ने भारत ने भी कार्यवाही की है। जिसमें पाकिस्तान की कई चौकियों के नष्ट होने की खबर है। 

भारतीय सैनिकों को नौशेरा सेक्टिर में पाकिस्ताैन की कई चौकियां तबाह कर दी हैं और इसमें पाकिस्तान कई सैनिकों के ढेर होने की खबर है। हालांकि कल के हमले में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था और भारतीय सेना ने इसका बदला पाकिस्तान के कई सैनिकों को मार गिराने के बाद लिया है।

दो दिन पहले ही भारतीय सेना ने सीमा पर पाकिस्तान के तीन से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया था। हालांकि पाकिस्तानी मीडिया ने भी तीन सैनिकों के मारे जाने की खबर की पुष्टि की थी।

फिलहाल पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में शांति होने के बाद बौखलाया हुआ है और वह राज्य में आतंकी गतिविधियों बढ़ाना चाहता है। इसके लिए वह राज्य में आतंकियों को भेजना चाहता है। लेकिन भारतीय सेना उसके हर कोशिश को विफल रह रही है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश