महाराष्ट्र में पहुंची 1666 संक्रमितों की संख्या, लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर होगा फैसला

Published : Apr 11, 2020, 12:56 PM IST
महाराष्ट्र में पहुंची 1666 संक्रमितों की संख्या, लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर होगा फैसला

सार

महाराष्ट्र अभी भी कोरोना वायरस का सबसे बड़ा केन्द्र बना हुआ है। वहीं मुंबई एपिसेंटर के तौर पर उभरी है। राज्य में कोरोना वायरस के 1666 मामले दर्ज किए हैं। राज्य में शुक्रवार को ही 132  कोरोनोवायरस के नए मामले सामने आए हैं। वहीं मुंबई में 72, मालेगांव पाँच, ठाणे चार, पनवेल और औरंगाबाद में दो-दो और कल्याण डोंबिवली, पालघर, नाशिक ग्रामीण, नाशिक शहर, अहमदनगर, पिंपल चिंचवाड़ और वसई विरार से एक-एक मामला सामने आए है। राज्य में अभी तक 110 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है।

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य में मरीजों की संख्या 1666 तक पहुंच गई है। वहीं राज्य में 199 नए मामले सामने आए है। राज्य में एक सप्ताह के दौरान ही मामलों में 147.8% की वृद्धि दर्ज की  गई है। पीएम नरेन्द्र मोदी राज्यों के सीएम के साथ बैठक कर हैं। जिसमें लॉकडाउन  को अवधि को आगे बढ़ाने पर फैसला किया जाएगा।

महाराष्ट्र अभी भी कोरोना वायरस का सबसे बड़ा केन्द्र बना हुआ है। वहीं मुंबई एपिसेंटर के तौर पर उभरी है। राज्य में कोरोना वायरस के 1666 मामले दर्ज किए हैं। राज्य में शुक्रवार को ही 132  कोरोनोवायरस के नए मामले सामने आए हैं। वहीं मुंबई में 72, मालेगांव पाँच, ठाणे चार, पनवेल और औरंगाबाद में दो-दो और कल्याण डोंबिवली, पालघर, नाशिक ग्रामीण, नाशिक शहर, अहमदनगर, पिंपल चिंचवाड़ और वसई विरार से एक-एक मामला सामने आए है। राज्य में अभी तक 110 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। जानकारी के मुताबिक राज्य में एक सप्ताह के दौरान 147.8% फीसदी मामला का इजाफा हुआ है।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 7447 पहुंच गई है। इसी बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बैठक चल रही है। जिसमें देश में चल रहे लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर फैसला होगा। माना जा रहा है कि सभी राज्य लॉकडाउन को बढ़ाने को बढ़ाने के पक्ष में हैं।  तेलंगाना पहले ही इसे बढ़ाने को लेकर केन्द्र सरकार से मांग कर चुका है। वहीं पंजाब और ओडिशा इसे पहले ही बढ़ा चुके हैं। जबकि महाराष्ट्र राज्य के हालत को देखते हुए इसे बढ़ाने चाहता है। राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे पहले ही कह चुके हैं कि राज्य स्थिति अच्छी नहीं है और इसे आगे बढ़ाना चाहिए। राजधानी मुंबई के हालत अन्य जिलों की तुलना में सबसे ज्यादा खराब हैं।


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश