देश में नए रिकार्ड की तरफ बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या, 10 हजार से अधिक मौत

Published : Jun 17, 2020, 08:53 AM IST
देश में नए रिकार्ड की तरफ बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या,  10 हजार से अधिक मौत

सार

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से  मिली जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3.50 पार कर गया है। वहीं 10 हजार से अधिक लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। वहीं 1, 87 लाख लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या 3.50 लाख पार हो गई है। वहीं देश में कोरोना संक्रमण से 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,87 लाख से ज्याादा हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से  मिली जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3.50 पार कर गया है। वहीं 10 हजार से अधिक लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। वहीं 1, 87 लाख लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। जबकि देश में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3, 54, 161 तक पहुंच गई है। वहीं देश में कोरोना से 11,921 लोगों की मौत हुई है जबकि कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,54  तक पहुंच गई है। वहीं देश में  महाराष्ट्र और दिल्ली के हालत खराब हैं और इन दोनों राज्यों में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 2701 नए मामले आए हैं और 81 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

वहीं महाराष्ट्र  सरकार ने राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या में 1328 मृतकों को जोड़ा है। वहीं नए मृतकों में से अकेले मुंबई में 862 मौतें हुई हैं। नए आंकड़े सामने आने के बाद राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 5537 हो गया है। जबकि राज्य राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,13 445 तक पहुंच गई है जबकि राज्य में एक्टिव केस की संख्या 50 हजार से अधिक है। जबकि राज्य में कोरोना से 57 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। वहीं दिल्ली में भी हालत खराब हैं और राजधानी में 24 घंटे में कोरोना के 1859 नए मामले आए और 93 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 44,688 तक पहुंच गई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम