ड्रैगन की साजिश: जानें क्यों अपने ही मारे गए सैनिकों की जानकारी छिपा रहा है चीन

Published : Jun 16, 2020, 05:56 PM ISTUpdated : Jun 16, 2020, 10:52 PM IST
ड्रैगन की साजिश: जानें क्यों अपने ही मारे गए सैनिकों की जानकारी छिपा रहा है चीन

सार

चीनी विदेश मंत्रालय ने झड़प के लिए भारतीय सैनिकों को जिम्मेदार बताया है  और कहा कि चीनी सैनिकों पर भारतीय सैनिकों ने पहला हमला किया। वहीं चीनी सरकार अभी तक अपने सैनिकों के मारे जाने को लेकर खुद को बेखबर बता रही है और दुनिया के सामने सही जानकारी नहीं दे रही है। 

नई दिल्ली।  चीन एक बार फिर साजिश में उतर आया है। भारत चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर चीन अपने ही सैनिकों की जानकारी को छिपा रहा है। जहां भारत ने इस बात को मान लिया है कि सीमा पर उसके 20  बहादुर जवान शहीद हुए हैं। वहीं चीन ने अभी तक अपने सैनिकों के बारे में जानकारी उजागर नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन के पांच सैनिक होने के साथ कई घायल हुए हैं। लेकिन अभी तक चीन ने इस बात को नहीं माना है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने झड़प के लिए भारतीय सैनिकों को जिम्मेदार बताया है  और कहा कि चीनी सैनिकों पर भारतीय सैनिकों ने पहला हमला किया। वहीं चीनी सरकार अभी तक अपने सैनिकों के मारे जाने को लेकर खुद को बेखबर बता रही है और दुनिया के सामने सही जानकारी नहीं दे रही है। वहीं चीन का दावा है कि सीमा पर विवाद को शांति से निपटाने की कोशिश की जा रही है। चीनी सरकार के मुखपत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक  चीन सरकार ने भारतीय सरकार के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है और कहा कि सीमा पर सैनिकों को सीमा पार करने से रोका जाए। क्योंकि इससे स्थिति खराब हो सकती है।

वहीं इस मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत और चीन के मेजर जनरल स्तर के अफसरों की गलवान घाटी को लेकर बातचीत चल रही है। चीनी विदेश मंत्रालय हिंसक झड़पों के लिए भारतीय सैनिकों को जिम्मेदार बताया लेकिन चीनी सैनिकों के मारे जाने को लेकर चीनी सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी देने से साफ मना कर दिया  और कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस झड़प में जहां भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं वहीं चीन के 45 सैनिकों मारे जाने और घायल होने की खबर है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान