देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 50 लाख पार, अब तक 82 हजार से अधिक लोगों की मौत

Published : Sep 16, 2020, 07:41 AM ISTUpdated : Sep 16, 2020, 07:42 AM IST
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 50 लाख पार, अब तक 82 हजार से अधिक लोगों की मौत

सार

देश में कोरोना वायरस के मामले रोजाना तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले कई दिनों से रोज 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाद देश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 50 लाख के पार पहुंच गया है।

नई दिल्ली।  देश में कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही हैं और देश में अब कोरोना संक्रमण के मामले रोजाना 80 हजार से ज्यादा आ रहे हैं। वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 लाख पहुंच गई है जबकि देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 82 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं देश में महाराष्ट्र संक्रमण के मामलों में अव्वल बना हुआ है।

देश में कोरोना वायरस के मामले रोजाना तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले कई दिनों से रोज 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाद देश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 50 लाख के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही संक्रमण से 82 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालाकि राहत की बात ये ही देश में अब तक 39,33,455 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, मृतकों का कुल आंकड़ा, 82,045  के स्तर को पार गया है। दुनिया में भारत कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है।  जबकि भारत से पहले अमेरिका है जहां 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

देश में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं और राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,97,806 पहुंच गई है।इसके साथ ही राज्य में अब तक 30,409 की जान जा चुकी है। जबकि आंध्र प्रदेश में 5,83,925 कोरोना संक्रमितोंकी पहचान हुई है और 5,041 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं, तमिलनाडु में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,14,208 है और राज्य में 92,353 एक्टिव केस हैं। अगर बात दिल्ली की करें तो अब राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 2,25,796 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान