दो लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या, एक ही दिन में दर्ज हुए 8,392 मामले

Published : Jun 01, 2020, 02:22 PM IST
दो लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या, एक ही दिन में दर्ज हुए 8,392 मामले

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक देश में कोरोना संक्रमण के 8,392 नए मामले सामने दर्ज किए हैं।  जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 190535 तक पहुंच गई है। वहीं देश में 93,322 सक्रिय मामले हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से  230 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। देश में लगातार दूसरे दिन 8,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।  जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 190535 तक पहुंच गई है। देश में महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हजार पार है। जबकि अन्य राज्यों में 20 हजार से नीचे मामले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक देश में कोरोना संक्रमण के 8,392 नए मामले सामने दर्ज किए हैं।  जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 190535 तक पहुंच गई है। वहीं देश में 93,322 सक्रिय मामले हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से  230 लोगों की मौत हुई है। वहीं संक्रमितों की संख्या 190,535 तक पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि देश में रिकवरी दर में लगातार इजाफा हो रहा है। ये पचास फीसदी  के करीब पहुंचने वाली है।

फिलहाल देश में लगातार दूसरे दिन 8,000 से अधिक मामले दर्ज किए हैं।  वहीं देश में अभी तक 5,394 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। इसके साथ ही देश में अभी तक 86,983 मरीज ठीक हो गए हैं। जिसके बाद देश में  रिकवरी दर 48.18 फीसदी हो गई है।  वहीं राज्य में महाराष्ट्र की स्थिति काफी खराब है।

राज्य में अभी तक 67,655 मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में 2,286 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। इसके साथ ही तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 22,333 हो गए हैं। जबकि राज्य में मरने वालों की संख्या 173 है। जबकि दिल्ली में अब तक 473 लोगों की मौत कोरोना से हुई है वहीं संक्रमितों की संख्या 19,844 तक पहुंच गई है। इसके अलावा गुजरात में संक्रमितों की संख्या 16,779 है वहीं राज्य में अभी तक 1,038 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

गुरुकृपा विद्या संकुल सूरत में जॉय जंक्शन' का भव्य आयोजन, TMKOC के Pinku संग सजा भव्य मेले जैसा उत्सव
Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत