सिग्नेचर ब्रिज पर किन्नरों ने काटा बवाल, वीडियो वायरल

Published : Nov 15, 2018, 02:58 PM IST
सिग्नेचर ब्रिज पर किन्नरों ने काटा बवाल, वीडियो वायरल

सार

 किन्नरों के ग्रुप के पहले भी ऐसी हरकतें करने की शिकायतें पुलिस को मिली हैं। विडियो में दिख रहे किन्नर जगह-जगह टॉप लैस होकर फोटो खींचते हैं। 

दिल्ली में हाल ही में शुरु किए गए सिग्नेचर ब्रिज पर किन्नरों के उत्पाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ किन्नर ब्रिज पर कपड़े उतारकर डांस करते और सेल्फी खींचते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस दौरान उन्हें देखने के लिए रुकी गाड़ियों के चलते ब्रिज पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। 

अभी यह पता नहीं चल सका है कि वीडियो किस दिन का है लेकिन पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता फैलाने समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, किन्नरों का यह ग्रुप पहले भी ऐसी हरकतें करते देखा जा चुका है। विडियो में दिख रहे किन्नर जगह-जगह टॉप लैस होकर फोटो खींचते  हैं। 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द पूरा ग्रुप पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह ग्रुप स्कूटियों से सिग्नेचर ब्रिज पर पहुंचा था, जिनके रजिस्ट्रेशन नंबर भी मिले हैं। आशंका है कि यह वही ग्रुप है जिसने कुछ महीने पहले हौज खास में नग्न होकर रोड पर हंगामा किया था। ये पहले भी भजनपुरा व वजीराबाद पुल के आसपास उत्पात मचा चुके हैं। 

"

 दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज खतरनाक 'सेल्फी प्वाइंट' में तब्दील होता जा रहा हैं। यहां लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर ब्रिज की केबल पर खड़े होकर या सड़क पर लेटकर सेल्फी खींचते हैं। कुछ लोगों के वहां गाड़ी रोककर हुड़दंग करने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर आए हैं।  
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल की मान्या ड्रोलिया बनी कॉमनवेल्थ चेस स्टार, 3 पदक के साथ किया स्वर्णिम प्रदर्शन
Surat News: पी.पी. सवाणी के त्रिविध सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी