ओडिशा ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, केन्द्र सरकार भी जल्द कर सकती है ऐलान

Published : Apr 09, 2020, 01:04 PM IST
ओडिशा ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, केन्द्र सरकार भी जल्द कर सकती है ऐलान

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियोकांफ्रेंसिग के जरिए बातचीत की थी। जिसमें सभी राज्य लॉकडाउन को बढ़ाने को पक्ष में थे। राज्यों का कहना था कि हालत को देखते हुए  लॉकडाउन को बढ़ाना चाहिए क्योंकि देश की स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है।  हालांकि महाराष्ट्र समेत कुछ राज्य पहले से ही लॉकडाउन के पक्ष में है।

नई दिल्ली। देश में चल रहे 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच ओडिशा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इसके बाद ओडिशा पहला राज्य बन गया है जहां लॉकडाउन को बढ़ाया है।  लिहाजा माना जा रहा है कि अब अन्य राज्य भी लॉकडाउन को बढ़ाने फैसला करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियोकांफ्रेंसिग के जरिए बातचीत की थी। जिसमें सभी राज्य लॉकडाउन को बढ़ाने को पक्ष में थे। राज्यों का कहना था कि हालत को देखते हुए  लॉकडाउन को बढ़ाना चाहिए क्योंकि देश की स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है।  हालांकि महाराष्ट्र समेत कुछ राज्य पहले से ही लॉकडाउन के पक्ष में है। लिहाजा केन्द्र सरकार के ऐलान से पहले ही ओडिशा से लॉकडाउन को बढ़ाते हुए केन्द्र सरकार के लिए लॉकडाउन का रास्ता खोल दिया है।

राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य में तालाबंदी की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई जा रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक ओडिशा में अभी तक कोरोना वायरस के 42 मामले सामने आए हैं। ओडिशा की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा अच्छी है और उसके बावजूद ओडिशा ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाया है। राज्य के कई जिलों में पहले ही सख्ती से लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है। 

जानें क्या है राज्यों की स्थिति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अभी तक दिल्ली में 669 मामले, तेलंगाना में मामले 427 मामले, जबकि राजस्थान में 381 मामले सामने आए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में 361,आंध्र प्रदेश में 348 और केरल में 345 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 229, कर्नाटक में 181 और गुजरात में 179 मामले दर्ज किए गए है। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर में 158 मामले, हरियाणा में 147, पश्चिम बंगाल में 103,  पंजाब में 101,ओडिशा में 42 कोरोनोवायरस के मामले सामने आए हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश