कोरोना का कहर: 24 घंटों में 550 नए मामले और 17 की मौत 5,734 पहुंचे संक्रमित

Published : Apr 09, 2020, 12:15 PM IST
कोरोना का कहर: 24 घंटों में  550 नए मामले और 17 की मौत  5,734 पहुंचे संक्रमित

सार

अभी तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अभी तक 1135 लोग संक्रमित हुए हैं और इसके साथ ही मरने वालों की संख्या भी महाराष्ट्र में भी ज्यादा है।  इसके अलावा तमिलनाडु में 738 मरीज संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक 24 घंटों में लगभग 550 मामले सामने आए हैं और इसके बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5,700 पार हो गया है। देश भर में पिछले 24 घंटों में दर्ज 17 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है।  

नई दिल्ली। देश में कोरोनोवायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5734 तक पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घटों के दौरान देश  में संक्रमितों की संख्या 5,734  तक पहुंच गई है। वहीं अभी तक 166 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही आज से देश के कई शहरों में हॉटस्पॉट को चिन्हित कर उन इलाके को सील कर दिया गया है।

अभी तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अभी तक 1135 लोग संक्रमित हुए हैं और इसके साथ ही मरने वालों की संख्या भी महाराष्ट्र में भी ज्यादा है।  इसके अलावा तमिलनाडु में 738 मरीज संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक 24 घंटों में लगभग 550 मामले सामने आए हैं और इसके बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5,700 पार हो गया है। देश भर में पिछले 24 घंटों में दर्ज 17 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 5,095 है जबकि 472 लोग ठीक हो चुके हैं या छुट्टी दे चुके हैं। जानकारी के मुताबिक अभी  तक दिल्ली में 669 मामले, तेलंगाना में मामले 427 मामले, जबकि राजस्थान में 381 मामले सामने आए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में 361,आंध्र प्रदेश में 348 और केरल में 345 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 229, कर्नाटक में 181 और गुजरात में 179 मामले दर्ज किए गए है। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर में 158 मामले, हरियाणा में 147, पश्चिम बंगाल में 103,  पंजाब में 101,ओडिशा में 42 कोरोनोवायरस के मामले सामने आए हैं।

वहीं बिहार में 38, उत्तराखंड में 33, असम में 28, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 18-18 मामले हैं, जबकि लद्दाख में अब तक 14 मरीजों की पहचान हुई है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह  में 11, छत्तीसगढ़ में 10 पुदुचेरी में पांच, झारखंड में चार, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा पिछले चौबीस घंटे में महाराष्ट्र में आठ, गुजरात में तीन, जम्मू और कश्मीर में दो और पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में एक-एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है।

वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 72 मौत कोरोना के कारण हुई है जबकि गुजरात में 16, मध्य प्रदेश में 13 और दिल्ली में 9. पंजाब और तमिलनाडु में आठ-नौ और तेलंगाना में सात मौतें हुई हैं। वहीं पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में 5-5, आंध्र प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और उत्तर प्रदेश में 4-4, हरियाणा और राजस्थान में 3-3-मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा केरल से दो, बिहार, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में 1-1 मौतें कोरोना के कारण दर्ज की गई है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल