महज दो दिन में आप से जुड़ गए हैं दस लाख सदस्य!

Published : Feb 13, 2020, 08:13 PM IST
महज दो दिन में आप से जुड़ गए हैं दस लाख सदस्य!

सार

आप का दावा है कि पिछले दो दिन के भीतर लगभग 11 लाख लोगों ने मिस्ड कॉल देकर अभियान में हिस्सा लिया है। ये नंबर आप ने विभिन्न मीडिया के माध्यम से देश भर में प्रचारित और प्रसारित किया था। लेकिन दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद देशभर के 11 लाख से ज्यादा लोगों ने इस नंबर पर मिस्ड कॉल की है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के दो दिन के दौरान ही उसके उसके दस लाख से ज्यादा सदस्य बन गए हैं। आप ने दिल्ली में विधानसभा का चुनाव जीता है और इस बार भी उनसे राज्य की 70 सीटों में 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि आप का कहना है कि उसने पार्टी से जुड़ने के लिए  मिस्ड कॉल दें अभियान चला रखा है। लिहाजा महज दो दिन के भीतर ही उससे दस लाख लोग जुड़े हैं।

आप का दावा है कि पिछले दो दिन के भीतर लगभग 11 लाख लोगों ने मिस्ड कॉल देकर अभियान में हिस्सा लिया है। ये नंबर आप ने विभिन्न मीडिया के माध्यम से देश भर में प्रचारित और प्रसारित किया था। लेकिन दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद देशभर के 11 लाख से ज्यादा लोगों ने इस नंबर पर मिस्ड कॉल की है। आप दिल्ली में तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इसके साथ ही उनके कैबिनेट के सहयोगी मंत्री पद की शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि केजरीवाल के कैबिनेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। बल्कि इसमें पूर्व के कैबिनेट मंत्रियों को ही शामिल किया जाएगा। हालांकि दो चेहरों के लेकर आप में चर्चा रही है। आप नेता राघव चढ़डा और अतिशी को लेकर चर्चा है कि उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। लेकिन अभी तक पार्टी ने इस पर पत्ते नहीं खोले हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल