तेजप्रताप के करीबी ने तेजस्वी पर कराई रिपोर्ट दर्ज

Published : Feb 13, 2020, 08:09 PM IST
तेजप्रताप के करीबी ने तेजस्वी पर कराई रिपोर्ट दर्ज

सार

बिहार में अगले छह महीने के दौरान विधानसभा के चुनाव घोषित होने हैं। लेकिन इससे पहले राजद में कई तरह की गुटबाजी देखने को मिली रही है। फिलहाल बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव के करीबी ने पटना के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता पार्टी के बीच कुछ सबकुछ सही नहीं चल रहा है। राजद नेता तेजस्वी यादव और उनके भाई तेज प्रताप यादव के बीच पिछले दिनों रिश्ते सुधरने की बात सामने आई थी। वहीं अब तेजप्रताप के निजी सचिव के रूप में कार्य करने वाले राजद नेता ने तेजस्वी यादव के खिलाफ पटना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजद नेता  अभिनंदन यादव ने तेजस्वी पर दुर्व्यहार करने की शिकायत  दर्ज  कराई है।

बिहार में अगले छह महीने के दौरान विधानसभा के चुनाव घोषित होने हैं। लेकिन इससे पहले राजद में कई तरह की गुटबाजी देखने को मिली रही है। फिलहाल बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव के करीबी ने पटना के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

राज्य में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के रूप में तेजप्रताप के निजी सचिव के रूप में कार्य करने के अलावा राजद के पूर्व महासचिव होने का दावा करने वाले अभिनंदन यादव ने तेज प्रताप के छोटे भाई और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और उन्हें फोन पर धमकी दी।

इसके लिए अभिनंदन यादव ने अपनी लिखित शिकायत के साथ ही तेजस्वी के साथ कथित टेलीफोनिक वार्ता का एक ऑडियो क्लिप भी पुलिस को मुहैया कराया है। अभिनंदन यादव का आरोप है कि तेजस्वी ने उन्हें साधु के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। साधु यादव और सुभाष यादव तेजश्वी के मामा हैं।

लेकिन लालू प्रसाद यादव से रिश्ते खराब होने के कारण उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा गया था। जिसके बाद उन्होंने राजद के खिलाफ ही चुनाव लड़ा था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कहा कि वह अभिनंदन यादव द्वारा दर्ज की गई शिकायत की जांच कर रही है और जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल