मध्य प्रदेश में बीजेपी-संघ से जुड़े एक और नेता की बेरहमी से हत्या

Published : Jan 24, 2019, 04:41 PM IST
मध्य प्रदेश में बीजेपी-संघ से जुड़े एक और नेता की बेरहमी से हत्या

सार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही बीजेपी नेताओं की हत्या का सिलसिला लगातार जारी है। रतलाम जिले में एक और बीजेपी नेता और आरएसएस जिला प्रमुख के भाई की हत्या कर दी गई है। इसे मिलाकर कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक चार बीजेपी नेताओं की हत्या की जा चुकी है। 

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बीजेपी नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला घोष प्रमुख के भाई हिम्मत पाटीदार की हत्या कर दी गई है। उनका शव खेत में पड़ा हुआ मिला। 

36 साल के हिम्मत पाटीदार की हत्या गला रेतकर की गई और उनका चेहरा जलाकर पहचान खत्म करने की भी कोशिश की गई। यह मामला बिलपांक थाने का है। 
घटनास्थल से पुलिस को एक टार्च मिली और मकतूल की मोटरसाइकिल शव से 10 मीटर दूरी पर पड़ी थी।

हिम्मत पाटीदार मंगलवार की रात अपने खेत में मोटर चालू करने गए थे। बुधवार की सुबह जब उनके भाई खेत पर पहुंचे तो उन्हें वहां हिम्मत की लाश मिली। 

मृतक हिम्मत के भाई संजय पाटीदार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला घोष प्रमुख हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हत्या पर दुख जतायाा है। 

इस घटना को मिलाकर मध्य प्रदेश में अब तक चार बीजेपी संघ से जुड़े नेताओं की हत्या की जा चुकी है। इससे पहले ग्वालियर में छत्रपाल सिंह रावत, बलवाड़ी के मनोज ठाकरे, मंदसौर में प्रह्लाद बंधवार नाम के बीजेपी नेताओं की हत्या की जा चुकी है। 

यह भी पढ़िए- बीजेपी नेताओं का श्मशान बना कमलनाथ का मध्य प्रदेश
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान