एक और सर्जिकल स्ट्राइक से भारत ने किया आतंकियों को तबाह

Published : Mar 15, 2019, 07:31 PM IST
एक और सर्जिकल स्ट्राइक से भारत ने किया आतंकियों को तबाह

सार

भारतीय सेना ने फिर से अपनी बहादुरी साबित कर दी है। विदेशी जमीन पर जाकर एक बार फिर आतंकियों का अड्डा तबाह किया गया है। इस बार निशाना बने उत्तर पूर्व के आतंकवादी संगठन। भारतीय सेना ने म्यांमार जाकर उनके अड्डों को तबाह कर दिया। 

यंगून:  पिछले कुछ दिनों से नॉर्थ ईस्ट के आतंकवादी संगठन इस इलाके में चल रही विकास परियोजनाओं को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। भारतीय एजेन्सियों को उनके गलत इरादों की खबर लग गई थी। 

इसके बाद योजना बनाकर 17 फरवरी से 2 मार्च तक भारत और म्यांमार की सेना ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। जिसमें म्यांमार स्थित आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया। यह आतंकवादी संगठन हैं अराकान लिबरेशन आर्मी और एनएससीएन-के(नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैण्ड-खापलांग)।

 हालांकि विदेशी जमीन पर किया गया यह ऑपरेशन बालाकोट में हुई सफल एयर स्ट्राइक के शोर में दब गया था। लेकिन पिछले दिनों गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तीन सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया था। हालांकि उन्होंने इसका विवरण देने से मना कर दिया था। 

सर्जिकल स्ट्राइक(2016) और एयर स्ट्राइक(बालाकोट) के बारे में तो सभी जानते हैं। लेकिन तीसरी स्ट्राइक के बारे में अब जाकर पता चला कि यह म्यांमार मे जाकर की गई थी। 

खुफिया सूत्रों ने जानकारी दी थी कि म्यांमार में सितवे बंदरगाह के जरिए कोलकाता से मिजोरम को जोड़ा जा रहा कालादान प्रोजेक्ट आतंकी संगठनों के निशाने पर है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही कोलकाता से मिजोरम के बीच हजार किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। अभी ये दूरी तय करने में करीब चार दिन का समय लगता था।

म्यांमार के आतंकी संगठन अराकान लिबरेशन आर्मी ने मिजोरम सीमा पर कई आतंकी कैम्प बनाए थे। ये भारत के कालादान प्रोजेक्ट को काफी समय से निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे थे।

सेना के सूत्रों ने जानकारी दी कि  पहले चरण में मिजोरम की सीमा पर बनाए गए आतंकवादी शिविरों को ध्वस्त किया गया। इसमें भारत-म्यांमार दोनो देशों की फौजों ने हिस्सा लिया। 
फिर ऑपरेशन के दूसरे भाग में सेना ने टागा में NSCN (K) के मुख्यालय पर हमला किया और कई आतंकी शिविरों का विनाश कर दिया। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान