ऊपर से गुजर गई ट्रेन लेकिन ट्रैक पर गिरी बच्ची को नहीं आई कोई खरोंच

Published : Nov 20, 2018, 06:17 PM IST
ऊपर से गुजर गई ट्रेन लेकिन ट्रैक पर गिरी बच्ची को नहीं आई कोई खरोंच

सार

मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक साल की बच्ची प्लेटफॉर्म पर खड़ी मां के हाथ से नीचे ट्रैक पर गिर गई। 

कहते हैं जाको राखे साइयां, मार सके न कोई। यह कहावत उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को फिर सच होती दिखी। यहां एक हादसे में एक साल की बच्ची बाल-बाल बच गई। मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक साल की बच्ची प्लेटफॉर्म पर खड़ी मां के हाथ से नीचे गिर गई। परिजन बच्ची को उठा पाते उससे पहले ही वहां से ट्रैक पर ट्रेन आ गई। ट्रेन को आते देख परिजनों का कलेजा मुंह को आ गया। ट्रेन भी तेज रफ्तार से ट्रैक से गुजर गई। 

इस पूरी घटना की वहां खड़े शख्स ने वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रेन के गुजर जाने के बाद सभी ट्रैक की ओर दौड़ पड़े। एक व्यक्ति ने ट्रैक से बच्ची को उठाकर परिजनों को दिया। बच्ची को एक खरोंच तक नहीं आई। परिजनों की तो जैसे जान अटक गई थी। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि बच्ची के परिजनों की पहचान नहीं हो पाई है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश