
झारखंड के राजधानी रांची में आज विपक्षी दल मंच पर अपनी एकता दिखाएंगे। राज्य में सभी विपक्षी दलों के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन बन जाने के बाद पहली बार रैली हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस रैली में मौजूद रहेंगे। लिहाजा आज की ये रैली काफी अहम मानी जा रही है।
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल सभी राज्यों में अपनी ताकत का अहसास कराना चाहता है। विपक्ष दल खासतौर से भाजपा शासित राज्यों में एक मंच पर आकर जुटकता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। लिहाजा आज झारखंड में महागठबंधन की ये रैली अहम मानी जा रही है। राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। आज राजधानी में होने वाली रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी रैली को संबोधित करेंगे। पिछले दिनों में राज्य में हुए विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में कांग्रेस से जीत हासिल की है। आज की रैली लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी यह सभा काफी अहम मानी जा रही है।
इस रैली का नाम परिवर्तन उलगुलान रैली रखा है और यह रांची के मोरहाबादी मैदान में होगी। इस रैली में उनके साथ मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत झारखंड महागठबंधन के कई नेता होंगे। हालांकि जेएमएम नेता हेमंत सोरेन इस रैली में शामिल नहीं होंगे। आज की रैली इसलिए भी अहम मानी जा रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार झारखंड के दौरे पर हैं। विपक्षी दल दूसरी भीड़ के जरिये शक्ति प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस रैली में 2 लाख लोग शामिल होंगे। पिछले दिनों बिहार में भी कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों की बड़ी रैली हुई थी। लेकिन इसमें उम्मीद से कम भीड़ ही एकत्रित हो सकी थी। जिसकी सोशल मीडिया में काफी किरकिरी हुई थी। इससे पहले विपक्षी दलों की कोलकाता में बड़ी रैली हुई थी। हालांकि इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल नहीं हुए थे।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।