सेक्स रैकेट में दो एक्ट्रेस गिरफ्तार, जानें कितना लेती थी चार्ज

Published : Jan 22, 2020, 08:47 AM IST
सेक्स रैकेट में दो एक्ट्रेस गिरफ्तार, जानें कितना लेती थी चार्ज

सार

मुंबई पुलिस ने दो एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। इसमें हिंदी फिल्मों में काम करने वाली दो एक्ट्रेस को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर इस बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

मुंबई। मुंबई पुलिस ने जिस्मफरोशी के आरोप में दो एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। एक होटल में छापेमार करने के बाद सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। ये एक्ट्रेस कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं और मुंबई में रहकर ये धंधा चला रही थी। एक रात के लिए ये एक्ट्रेस एक साल रुपये तक का चार्ज लेती थी।

मुंबई पुलिस ने दो एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। इसमें हिंदी फिल्मों में काम करने वाली दो एक्ट्रेस को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर इस बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये एक्ट्रेस जिस्मफरोशी के लिए एक लाख रुपये तक का चार्ज लेती थी। पुलिस ने जिन तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है उसमें से दो एक्ट्रेस तुर्केमिनिस्तान की रहने वाली हैं और मुंबई में रहकर फिल्मों में काम करती है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता कर रही है।

मुंबई पुलिस को सूत्रों से खबर मिली थी कि मिली थी कि इंपीरियल होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है और इसमें कुछ विदेशी लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने जब होटल में छापा मारा तो वहां से तीन युवतियों को गिरफ्तार किया, जिसमें से दो विदेशी मूल की थी। ये फिल्म एक्ट्रेस हैं और फिल्मों में काम करती हैं। गिरफ्तार एक महिला मुंबई की भी है। इन तीनों को 2 दलालों के साथ गिरफ्तार किया है। विदेशी मूल की ये दोनों एक्ट्रेस पुणे की एक कॉलेज से एमबीए भी कर रही थीं।

पुलिस ने दो दलाल जावेद और नावेद को भी गिरफ्तार किया। जो इनके लिए ग्राहक लाते थे। हालांकि इन दोनों एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि फिल्मों में काम दिलाने और रुपये कमाने का लालच देकर इनसे जिस्मफरोशी कराई जाती है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है कि इस गिरोह में और कितने सदस्य शामिल हैं। क्योंकि पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में और ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण