सीमा पर आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिश में 'नापाक'

Published : Apr 09, 2020, 08:40 PM ISTUpdated : Apr 09, 2020, 08:48 PM IST
सीमा पर आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिश में 'नापाक'

सार

पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पिछले कई दिनों से पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी है। वहीं अब पाकिस्तान लश्कर ए तय्यबा, जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के 230 आतंकवादियों को भारत की  सीमा में घुसपैठ कराने की साजिश कर रहा है। ताकि कोरोना संकट के बीच ये आतंकी देश में तबाही मचा सकें। 

नई दिल्ली। दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है।  वहीं पाकिस्तान कोरोना का फायदा उठाकर भारत की सीमा में आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिश कर रहा है। खुफिया एजेंसियों को जो सूचना मिली है। उसके मुताबिक पाकिस्तान के लॉचिंग पैड में आतंकियों का जमावड़ा है  और पाकिस्तानी सेना इन आतंकियों को भारत की सीमा पर घुसपैठ कराने की साजिश कर रहा है। 

पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पिछले कई दिनों से पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी है। वहीं अब पाकिस्तान लश्कर ए तय्यबा, जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के 230 आतंकवादियों को भारत की  सीमा में घुसपैठ कराने की साजिश कर रहा है। ताकि कोरोना संकट के बीच ये आतंकी देश में तबाही मचा सकें। ये आतंकी लॉन्च पैड पर मौजूद हैं और पाकिस्तानी सेना गोलीबारी कर इन आतंकियों को कवर दे रही है। ताकि ये आतंकी एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर को लांघ सकें।

जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा में रविवार को आतंकियों से आमने-सामने की लड़ाई में पांच आतंकवादी मारे गए। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के प्रमुख दिलबाग सिंह ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान सीमा पर सैकड़ों की संख्या में आतंकी घुसपैठ की फिराक में बैठे हैं। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक सीमा पर एलईटी, जेईएम और एचएम के करीब 160 आतंकवादी भारत की सीमा में घुसने के लिए तैयार हैं और पाकिस्तान सेना इन्हें कवर दे रही  है।

पाकिस्तानी सेना इन आतंकियों को नदी और नालों के रास्ते घुसने की तैयारी में हैं। पाकिस्तानी सेना जैश, लश्कर और हिजबुल को राज्य में फिर से सक्रिय कराना चाह रही है। क्योंकि राज्य में सुरक्षा बलों ने आतंकियों का सफाया कर दिया है और वह लगातार आतंकियों को मार रही है।  जिसके कारण आतंकियों का मनोबल गिरा हुआ है। वहीं आतंकी राज्य में किसी बड़े हमले को अंजाम देना चाहते हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट