भारत के खिलाफ साइबर अटैक की तैयारी में है पाकिस्तान, सेना की मदद के लिए आप भी बन सकते हैं ‘साइबर सैनिक’

Published : Aug 24, 2019, 10:42 AM IST
भारत के खिलाफ साइबर अटैक की तैयारी में है पाकिस्तान, सेना की मदद के लिए आप भी बन सकते हैं ‘साइबर सैनिक’

सार

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। क्योंकि पाकिस्तान का दांव हर जगह भारत सरकार ने विफल कर दिया है। पाकिस्तान को अच्छी तरह से मालूम है कि वह भारतीय सेना का जमीनी मोर्चे पर सामना नहीं कर सकता है। इसकी पुष्टि कुछ दिन पहले पाकिस्तानी रक्षा विशेषज्ञ आयशा सिद्दीकी ने कर दी थी। यही नहीं दो भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर हमला भी  किया है। 

नई दिल्ली। पाकिस्तान भारत के खिलाफ जमीन मोर्चे और विश्व स्तर पर कूटनीति की लड़ाई में हार गया है। लेकिन अब उसने भारत के खिलाफ साइबर अटैक शुरू कर दिया है। पाकिस्तान विश्वस्तर पर भारत को बदनाम करने के लिएए सोशल मीडिया और इंटरनेट का सहारा ले रहा है।

खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि पाकिस्तान भारत के सरकार और निजी संस्थानों में साइबर अटैक कर सकता है। यही नहीं पाकिस्तान भारतीय इंटरनेट और सोशल मीडिया के यूजर की फेक आईडी बनाकर विश्व में भारत को बदमान करने की साजिश कर सकता है। इसके लिए पाकिस्तान सेना की आईटी विंग उसकी मदद कर रही है और वह विश्व के साइबर हैकर्स को पैसा देकर उनकी सहायता दे रही है।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। क्योंकि पाकिस्तान का दांव हर जगह भारत सरकार ने विफल कर दिया है। पाकिस्तान को अच्छी तरह से मालूम है कि वह भारतीय सेना का जमीनी मोर्चे पर सामना नहीं कर सकता है।

इसकी पुष्टि कुछ दिन पहले पाकिस्तानी रक्षा विशेषज्ञ आयशा सिद्दीकी ने कर दी थी। यही नहीं दो भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर हमला भी  किया है। लेकिन पाकिस्तान कुछ नहीं कर सका है।यही नहीं कूटनीति में भी पाकिस्तान फेल हो चुका है। जिस मुस्लिम देश का दोस्त यूएई का दोस्त पाकिस्तान खुद को बताता था। आज वही भारतीय पीएम को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे रहा है। लिहाजा हर मोर्चे पर फेल हो चुका पाकिस्तान साइबर के जरिए भारत के खिलाफ युद्ध झेड़ा हुआ है।

पाकिस्तान सोशल मीडिया के जरिए भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। वह फोटोज में बदलाव कर उन्हें सोशल मीडिया में भारतीय की फेक आई से प्रचारित कर रहा है। लिहाजा अब आप भी भारतीय सेना का इस युद्ध में साथ दे सकते हैं। पाकिस्तान की हर साजिश को आप नाकाम कर सकते हैं। पाकिस्तान के एक ट्वीट पर आप दस ट्वीट करें और उसकी सच्चाई दुनिया को बताएं। 

जाकारी के मुताबिक नापाक पाकिस्तान ने साइबर की दुनिया में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जंग छेड़ दी है। पाकिस्तान भारत के खिलाफ झूठ फैला रहा है और इसके लिए उसने ब्लू प्रिंट भी तैयार कर लिया है। पाकिस्तान फ़र्ज़ी सोशल मीडिया हैंडल से लेकर फोटोशॉप तस्वीरें तैयार कर रहा है और उन्हें सोशल मीडिया में प्रसारित कर रहा है। पाकिस्तान की इमरान सरकार ने अपनी इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड टेलीकम्यूनिकेशन मिनिस्ट्री को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल