
नई दिल्ली। पाकिस्तान भारतीय सेना के सामने टिक नहीं पाया लाख कोशिशों के बावजूद उसे हर मोर्चे पर मात मिल रही है। सीमा पर उसने आतंकियों को एकत्रित किया हुआ है। लेकिन भारतीय सेना की सजगता से वह भारत की सीमा में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन अब पाकिस्तान भारत के खिलाफ नई साजिश रच रहा है। पाकिस्तान राजस्थान सीमा के जरिए भारत में जानलेवा बीमारी के वायरस भेजने की साजिश कर रहा है। जिसके बाद राजस्थान सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया है।
इसके लिए पाकिस्तान जानवरों का सहारा ले रहा है। जिन्हें वह भारत की सीमा में प्रवेश कराना चाह रहा है। इन जानवरों में जानलेवा बीमारी के वायरस हैं। जिसके जरिए कोई व्यक्ति जानवर के संपर्क में आने के बाद बीमार जाता है और उसके बाद उसकी मौत भी हो सकती है। इसके लिए खुफिया एजेंसियों ने बीएसएफ के अलर्ट किया है और पाकिस्तान से भारत की सीमा में आने वाले जानवरों को रोकने के लिए कहा है। पाकिस्तान इन जानवरों के जरिए तबाही मचाना चाहता है।
पाकिस्तान इन जानवरों राजस्थान की सीमा से भारत में भेजने के फिराक में है। क्योंकि राजस्थान की सीमा के जरिए पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ नहीं कर सकता हैं। लेकिन जानवरों की घुसपैठ रोकी नहीं जा सकती है। लिहाजा बीएसएफ पाकिस्तान की सीमा से भारत की सीमा में आने वाले जानवरों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। खुफिया एजेंसियों को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पाकिस्तान कांगो हेमेरेजिक फीवर भारत में भेजने की तैयारी में है।
कांगो हेमेरेजिक फीवर एक जानलेवा बीमारी है और इस वायरस के इन्फेक्शन से पीड़ित 30 से 80 फीसदी मामलों में रोगी की मौत हो जाती है। यह बीमारी पशुओं में पाई जाती है और जानवरों के संपर्क में रहने वाले लोग इस बीमारी की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। इस बीमारी में बीमार व्यक्ति को बुखार आता है और डेंगू की ही तरह इसमें भी प्लेटलेट्स काउंट तेजी से गिरने लगते हैं।
जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है। फिलहाल इसके लिए राजस्थान सरकार ने सीमा से सटे सभी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के पशुपालन विभाग ने बाड़मेर, जैसरमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर और पाकिस्तान से सटे हिस्सों में टीमों को भेजा है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।