बच्चों के लिए अंजू ने की वतन वापसी, अब आगे का क्या प्लान ?

Anshika Tiwari |  
Published : Nov 29, 2023, 06:16 PM IST
बच्चों के लिए अंजू ने की वतन वापसी, अब आगे का क्या प्लान ?

सार

Anju Latest News: फेसबुक फ्रेंड के लिए सीमा लांघकर पाकिस्तान जाने वाली राजस्थान की अंजू 6 महीने बाद भारत लौट आई है। अंजू का कहना है, वह अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत लौटी है। 


नेशनल डेस्क। फेसबुक फ्रेंड के प्यार में सरहद लांघ कर पाकिस्तान पहुंची अंजू 6 महीने बाद भारत लौट आई है। उसने पाकिस्तान जाकर ऑनलाइन फ्रेंड नसरुल्ला से शादी रचा ली थी और बाद में फातिमा बन गई थी। प्यार के लिए देश तो छोड़ दिया था लेकिन वह बच्चों का मोह नहीं छोड़ पा रही थी और कई महीनों से बच्चों से मिलने के लिए बेताब थी। इसी बीच सवाल उठ रहा है कि क्या अंजू बच्चों को अपने साथ पाकिस्तान लेकर जाएगी या फिर यही रहेगी ?

पाकिस्तान सरकार की मंजूरी मिलने पर लौटी भारत

बता दें, 25 जुलाई को अंजू ने पाकिस्तान में जाकर ऑनलाइन फ्रेड नसरुल्लाह से निकाह रचाया था। जो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, दोनों साल 2019 में फेसबुक पर जुड़े थे। धीरे-धीरे बातें शुरू हुईं और दोस्ती प्यार में बदल गई। अंजू बीते कई महीनों से पाकिस्तान सरकार से वतन वापसी की मंजूरी का इंतजार कर रही थी।

बच्चों से मिलकर वापसी लौट जाएगी अंजू

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है, अंजू केवल बच्चों की खातिर हिंदुस्तान लौटी है। वह 15 साल की बेटी और 6 साल के बेटे की मां है। दोनों बच्चे अंजू के पहले पति और पिता अरविंद के साथ भिवाड़ी में रहते हैं। इससे पहले अरविंद ने जानकारी दी थी कि अंजू जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी और उन्हें मीडिया के जरिए पता लगा कि अंजू पाकिस्तान पहुंच गई है। अंजू ने विदेश में नौकरी की बात कहकर पासपोर्ट बनवाया था। वहीं अंजू पाकिस्तानी दोस्त से कितने सालों से संपर्क में थी, जिस बात का अंदाजा अंजू के परिवार को नहीं था। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश