
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में शांत होते हालत को देखकर पाकिस्तान के सरपरस्त आतंकी बौखला गए हैं। आंतकियों ने अब आम लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। यहां तक की आतंकियों ने बच्ची को भी निशाना बनाया है।
जानकारी के मुताबिक कश्मीर में आतंकियों ने एक चार साल की बच्ची के साथ ही चार लोगों को गोली मारी है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है और अभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोपोर के डंगेरपोरा इलाके में आतंकवादियों ने एक बच्ची समेत चार लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस घटना का जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। जिसके बाद इलाके की तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा बलों को उम्मीद है कि आतंकी आसपास ही हो सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने भी आतंकियों ने आम लोगों को निशाना बनाने हुए दो लोगों का अपहरण कर लिया था।
जिसमें एक व्यक्ति की गोली मार हत्या कर दी थी। जबकि दूसरे को उन्होंने अपनी गिरफ्त में रखा था। असल में राज्य में अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में माहौल शांत है। जनता भी केन्द्र सरकार के इस फैसले का विरोध नहीं कर रही है। जिसको देखकर पाकिस्तान के भेजे गए आतंकी बौखला गए हैं। लिहाजा वह सीधे अब आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। आतंकी अपने मंसूबों को सफल बनाने के लिए बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।