अपने सैनिकों के शव नहीं ले जा रहा है पाकिस्तान, भारत ने दिया प्रस्ताव

Published : Aug 04, 2019, 10:40 AM IST
अपने सैनिकों के शव नहीं ले जा रहा है पाकिस्तान, भारत ने दिया प्रस्ताव

सार

भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान के 5-7 जवानों को मार गिराया। लेकिन पाकिस्तान ने मारे गए अपने सैनिकों के शवों को अभी तक नहीं उठाया है। लिहाजा अब सेना ने पाकिस्तान से एलओसी पर पड़े उसके सैनिकों के शवों को ले जाने का कहा है। हालांकि अभी तक पाकिस्तान की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

नई दिल्ली। भारतीय सैनिकों की गोली का निशाना बने पाकिस्तान के सैनिकों के शव भी सीमा पर पड़े हुए हैं और पाकिस्तान इन शवों को नहीं ले जा रहा है। इसके लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान से अपने सैनिकों के शवों को ले जाने के लिए कहा है।

भारतीय सेना ने शनिवार को नियंत्रण रेखा के पास केरन सेक्टर में पाक सेना के बार्डर एक्शन टीम (बैट) के हमले को नाकाम कर दिया है। भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान के 5-7 जवानों को मार गिराया। लेकिन पाकिस्तान ने मारे गए अपने सैनिकों के शवों को अभी तक नहीं उठाया है।

लिहाजा अब सेना ने पाकिस्तान से एलओसी पर पड़े उसके सैनिकों के शवों को ले जाने का कहा है। हालांकि अभी तक पाकिस्तान की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक  भारतीय सेना ने पाकिस्तान से सफेद झंडे के साथ आने प्रस्ताव दिया है।

ताकि वह अपने सैनिकों के शवों को ले जा सके। पाकिस्तान की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग कर आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराने की कोशिश की जा रही हैं।

वहीं शनिवार को जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर की एक चौकी पर पाकिस्तान के सैनिकों ने हमला किया। लेकिन सेना ने इस हमले को नाकाम करते हुए पाकिस्तान से पांच से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया था।

फिलहाल सेना ने ड्रोन के जरिए लिए गए फोटो भी जारी किए हैं। सेना ने इस बात को पुष्टि की है कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के पांच से सात बैट के जवानों को मार गिराया है। पाकिस्तान पिछले हफ्ते से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। हालांकि भारत की तरफ से भी पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

तीन दिन पहले ही पाकिस्तानी फायरिंग के बाद भारत की जवाबी कार्यवाही पाकिस्तान के दस सैनिकों की मौत हो गयी और उसकी सुरक्षा चौकी ध्वस्त हो गयी थी। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के उस दावे को खारिज किया है जिसमें उनसे कहा था कि भारत ने पाकिस्तान के अधिकृत कश्मीर में बम बरसाए हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम